search

बटाला: देहड़ गांव में घर में घुसकर जानलेवा हमला, चार राउंड फायरिंग

LHC0088 2025-10-22 20:07:11 views 1264
  

एक व्यक्ति के घर में घुसकर कुछ लोगों ने उसे मारने की नीयत से चार राउंड गोली चलाई (प्रतीकात्मक फोटो)



संवाद सहयोगी, बटाला। थाना कोटली सूूरत मल्ली के अधिकार क्षेत्र गांव देहड़ में मंगलवार सांय कुछ व्यक्तियों द्वारा एक व्यक्ति के घर में घुसकर उसपर मार देने की नीयत से चार राऊंड गोली चलाने के आरोप में दो व्यक्तियों सहित एक अज्ञात व्यक्ति पर मामला दर्ज किया गया है, जबकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जानकारी देते हुए एसआई निशान सिंह ने बताया कि लखविन्द्र सिंह पुत्र दलीप सिंह वासी देहड़ ने पुलिस को दिए बयानों में कहा कि 21 अक्टूबर की सांय करीब पाँच सवा पाँच बजे निशान सिंह पुत्र निर्मल सिंह वासी नबी नगर, जोबनप्रीत सिंह पुत्र मंजीत सिंह वासी फत्तू पुर तथा एक अज्ञात व्यक्ति उनके घर में घुस गए।

उसे जान से मार देने की नीयत से पिस्टल से सीधे उसपर चार गोलियां दागी मगर वह बच गया और उक्त व्यक्ति भाग गए। इस संबंध में थाना कोटली सूरत मल्ली की पुलिस ने तीनों व्यक्तियों पर मामला दर्ज करके जाँच शुरु कर दी है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138