search

बटाला में पटाखों की चिंगारी से झुग्गियों में आग, फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई ने बचाई 220 झोपड़ियां

Chikheang 2025-10-22 19:36:59 views 837
  

बटाला की पुरानी माल मंडी में पटाखों की चिंगारी से झुग्गियों में आग लग गई (प्रतीकात्मक फोटो)



संवाद सहयोगी, बटाला।पुरानी माल मंडी स्थित बीको परिसर की पिछली साइड पर झुगियों में मंगलवार रात को पटाखों की चिंगारी से अचानक आग लग गई। जिससे दो झुगियां जलकर राख हो गई हैं, लेकिन गनीमत यह रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

जानकारी के अनुसार रात को जैसे ही झुग्गियों में आग लगी तो किसी ने फायर बिग्रेड को सूचना दी। फायर अधिकारी नीरज शर्मा की देखरेख में फायर ब्रिगेड कर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाना शुरु कर दिया। आग बुझाने में करीब दो गाडिय़ां पानी की लगी, लेकिन फायर बिग्रेड ने सूझबूझ के साथ बड़ी घटना होने से बचा ली।

गौरतलब है कि जहां पर करीब 220 झुग्गियां हैं। यदि फायर बिग्रेड समय पर नहीं आती तो बड़ा नुकसान हो सकता था, मगर फायर बिग्रेड ने समय पर आकर सभी को बचा लिया, मगर आग की लपटें इतनी भयानक थी कि दो झुग्गियां फायर बिग्रेड के पहुंचने तक जल चुकी थी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953