search

अंबाला डकैती मामले में अंतरराज्यीय गिरोह के तीन और सदस्य गिरफ्तार, दो महीने पहले हुई थी लूट

deltin33 2025-10-22 18:07:04 views 1245
  

फाइल फोटो



जागरण संवाददाता, अंबाला। थाना बलदेव नगर में दर्ज डकैती के मामले में सीआइए वन पुलिस ने तीन और आरोपितों को दबोचा है। इन की पहचान बेअंत सिंह उर्फ प्रीत निवासी गांव अलीवाल जिला तरणतारन पंजाब, दीपक निवासी कृष्णा नगर हिसार जिला हिसार वर्तमान पता आदर्श नगर जिला भिवानी व कपिल निवासी अर्बन इस्टेट सेक्टर-4 करनाल के रूप में हुई विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पांच दिन का रिमांड समाप्त होने के बाद अदालत में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेजा गया है। इस मामले में अब तक नौ आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपितों की निशानदेही पर पुलिस ने जहां तीन गाड़ियों फार्च्यूनर, क्रेटा व आइ-20 गाड़ियों को बरामद किया है, वहीं नकदी भी बरामद की है।  
यह है मामला

शिवम निवासी गांव अशरफगढ़ जौनपुर उत्तर प्रदेश से बदमाशों ने करीब 4.97 लाख लूट लिए थे। यह वारदात 26 अगस्त 2025 को हुई थी। शिवम ने बताया था कि वह खुटहन में बरनवाल फुटवियर के नाम से दुकान चलाता है। 26 अगस्त 2025 को वह अपने दोस्तों अभिमन्यु और अनिल के साथ जूते लेने अंबाला आया था।

अनिल ने बताया था कि उसका एक जानकार सुनील उर्फ मुंशी जूतों की फैक्ट्री दिखाएगा। उसी के कहने पर वे सभी अंबाला कैंट बस स्टैंड पहुंचे, जहां सुनील उन्हें सफेद आइ-10 कार में बैठे एक व्यक्ति से मिला। शिवम ने बताया कि वह और उसका दोस्त अभिमन्यु कार में बैठ गए। ड्राइवर उन्हें लेकर रेजेंटा होटल के सामने तक पहुंचा।

जहां सुनील ने कहा कि ड्राइवर को कुछ काम है और आगे वे आटो से फैक्ट्री जाएंगे। कुछ देर बाद सुनील ने सड़क पार करने को कहा। तभी वहां सिल्वर रंग की वैगनआर और वही सफेद आइ-10 कार आईं, जिनमें 4 लोग बैठे थे।

इनमें से वैगनआर में बैठे बदमाशों ने उन्हें जबरदस्ती पकड़ लिया और उनके पास रखे नीले बैग में भरे 4..97 लाख रुपये छीन लिए थे। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जिम्मेवारी सीआइए-1 के पुलिस दल को सौंप दी थी।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521