deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

Maruti Victoris का बायोगैस से चलने वाला नया वेरिएंट होगा शोकेस, जापान में दिखाई जाएगी पहली झलक

deltin33 2025-10-22 17:38:22 views 733

  

Maruti Victoris का नया CBG वेरिएंट Japan Mobility Show 2025 में पेश होगा।



ऑटो डेस्क, नई दिल्‍ली। भारत में जहां भारत मोबिलिटी ऑटो एक्सपो ऑटोमोटिव इनोवेशन का बड़ा मंच है, वहीं जापान के लिए Japan Mobility Show वही भूमिका निभाता है। इस साल का शो 30 अक्टूबर से 9 नवंबर 2025 तक चलेगा। इसमें Suzuki कई मेड-इन-इंडिया मॉडल्स पेश करने वाली है, जिनमें से एक खास मॉडल होगा Maruti Victoris का CBG (Compressed Bio Gas) वेरिएंट। सितंबर में लॉन्च हुई Victoris फिलहाल पेट्रोल, हाइब्रिड और CNG इंजन ऑप्शन में उपलब्ध है। अब इसका नया CBG वर्जन पर्यावरण के अनुकूल फ्यूल तकनीक के साथ पेश होगा। आइए इसके बारे में विस्तार में जानते हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
Maruti Victoris CBG वेरिएंट की खासियतें

  • Maruti Victoris CBG में वही 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन इस्तेमाल किया जाएगा, जो इसके CNG मॉडल में मिलता है, लेकिन इसे Compressed Bio Gas पर चलने के लिए मॉडिफाई किया जाएगा। यह फ्यूल पारंपरिक फॉसिल फ्यूल्स के मुकाबले ज्यादा क्लीन और रिन्यूएबल है।
  • CNG जहां फॉसिल सोर्स से बनती है, वहीं CBG जैविक कचरे जैसे फसल अवशेष और पशु अपशिष्ट से तैयार होती है। इसका फायदा यह है कि यह कार्बन उत्सर्जन कम करने के साथ-साथ वेस्ट मैनेजमेंट और ग्रामीण रोजगार को भी बढ़ावा देती है।
  • Maruti Victoris CBG का प्रोटोटाइप जापान मोबिलिटी शो 2025 में प्रदर्शित किया जाएगा। इसके बाद कंपनी भारतीय बाजार के लिए इसकी कमर्शियल लॉन्च की संभावनाओं का मूल्यांकन करेगी।

Maruti Victoris का मौजूदा इंजन ऑप्शन

फिलहाल, Maruti Victoris भारत में तीन इंजन सेटअप में उपलब्ध है:

    वेरिएंट इंजन पावर टॉर्क ट्रांसमिशन माइलेज
   
   
   पेट्रोल + CNG
   1.5L 4-सिलेंडर
   87.8 PS (CNG), 100 PS (Petrol)
   121.5 Nm (CNG), 137 Nm (Petrol)
   5-स्पीड MT
   27.02 km/kg
   
   
   माइल्ड हाइब्रिड पेट्रोल
   1.5L 4-सिलेंडर
   103 PS
   139 Nm
   5-स्पीड MT, 6-स्पीड AT
   21.18 kmpl (MT), 21.06 kmpl (AT), 19.07 kmpl (AWD)
   
   
   स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पेट्रोल
   1.5L 3-सिलेंडर
   116 PS (कंबाइंड)
   141 Nm
   eCVT
   28.65 kmpl
   
कीमत और मुकाबला

Maruti Victoris की कीमत भारत में 10.50 लाख रुपये से 19.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।
यह SUV Hyundai Creta, Honda Elevate, Kia Seltos, MG Astor, Volkswagen Taigun, Skoda Kushaq, Tata Curvv, Citroen Basalt और Maruti Grand Vitara से मुकाबला करती है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

deltin33

He hasn't introduced himself yet.

210K

Threads

0

Posts

710K

Credits

administrator

Credits
70077