search

मां ने बेटे को जहर देकर की खुदकुशी, मायके जाने को लेकर पति से हुआ था विवाद

cy520520 2025-10-22 17:07:35 views 1225
  

प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।



जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। भैया दूज पर मायके जाने से मना किए जाने से नाराज महिला ने बेटे को कीटनाशक पिलाकर खुद भी जान दे दी। एएसपी ग्रामीण समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। स्वजन से पूछताछ की जा रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बंडा के नारायनपुर गांव निवासी आरती देवी भैया दूज पर अपने मायके जाना चाहती थीं, लेकिन उनके पति पंकज अग्निहोत्री ने मना कर दिया, जिसको लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया।

  
बंडा के नारायनपुर गांव की घटना, मायके जाने को लेकर हुआ था पति से विवाद

  

गुस्से में आरती ने अपने नौ वर्षीय बेटे प्रतीक को कीटनाशक देने के बाद खुद भी पी लिया। जब दोनों को उल्टियां आने लगीं तो स्वजन को इस बारे में पता चला। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां मां-बेटे की मृत्यु हो गई। एएसपी ग्रामीण दिक्षा भंवरे व सीओ पुवायां प्रवीण मलिक मौके पर पहुंच गए हैं।

  
पुलिस ने मायका पक्ष को दी सूचना

  

एएसपी ने बताया कि महिला के पति से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक कलह की जानकारी ही सामने आई है। मृतका के मायके वालों को सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737