मानसिक मंदित से दुष्कर्म का आरोपित मुठभेड़ में गिरफ्तार।
संवाद सूत्र, सीतापुर। मिशन शक्ति के पांचवें चरण के पहले ही पखवारे में ही महिला पुलिस ने अपने कड़े तेवर दिखा दिए। गुरुवार की सुबह जहां महिला पुलिस ने नगर भ्रमण करके आमजन में सुरक्षा का भरोसा जताया। वहीं, शाम को नगर के बहुगुणा चौराहे पर मानसिक मंदित से दुष्कर्म के आरोपित मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के बाएं पैर में गोली लगी है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
लहरपुर के फत्तेपुर के राशिद के ससुरालीजन नगर के एक मोहल्ले में किराए पर रहते हैं। यहां राशिद का आना-जाना था। 18 सितंबर को उसने मकान मालिक की मानसिक मंदित नाबालिग बेटी से दुष्कर्म किया था। लोकलाज के डर से पीड़िता के परिवारजन ने पुलिस से शिकायत नहीं की थी। इससे राशिद का दुस्साहस बढ़ गया और पीड़िता के साथ ही परिवाजन को धमकी दे रहा था। 23 सितंबर को पीड़िता के परिवारजन के सब्र का बांध टूट गया। उन्होंने नगर कोतवाली में मुकदमा लिखवा दिया। इसके बाद आरोपित की तलाश कर रही थी।
सदर चौकी प्रभारी स्वाती चतुर्वेदी गुरुवार रात करीब साढ़े आठ बजे हमराही पुलिस बल के साथ गश्त कर रही थीं। इस दौरान बहुगुणा चौराहे के पास राशिद टहलता दिखाई दिया। पुलिस बल ने उसे रोकने का प्रयास किया। उसने भागते हुए पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस बल ने भी फायरिंग की। इसमें राशिद घायल हो गया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। कोतवाल अनूप शुक्ल ने बताया कि आरोपित के पास तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है। सीओ सिटी विनायक गोपाल भोंसले ने बताया कि टीम में नगर कोतवाल अनूप शुक्ल, दारोगा अस्मित भारती, आरक्षी कुलदीप, ओम प्रकाश, दीपक, रवि कुमार आदि शामिल थे।khagaria-politics,Bihar Chunav 2025, Bihar Elections 2025, News About Nitish Kumar, News About Lalu Yadav, Lalu Yadav News, Nitish Kumar News, बिहार चुनाव 2025, बिहार इलेक्शन 2025, बिहार में चुनाव कब है, बिहार में चुनाव कब होगा, बिहार चुनाव डेट, नीतीश कुमार, लालू यादव,Bihar news
सम्मानित की जाएगी टीम
मानस मेला समिति के अध्यक्ष विशंभर दयाल तिवारी ने महिला पुलिस के साहसिक कार्य की सराहना की है। उन्होंने बताया कि समिति की ओर से शुक्रवार को इस टीम को सम्मानित किया जाएगा।
नवरात्र में महिला पुलिसकर्मियों ने साहसिक प्रदर्शन करते हुए मानसिक मंदित बालिका से दुष्कर्म के आराेपित को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। महिला पुलिसकर्मियों की ओर से संभवत: यह जिले की पहली मुठभेड़ है। आरोपित का जिला अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है।- अंकुर अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक। |