search

मथुरा मालगाड़ी हादसे पर आया बड़ा अपडेट, यात्रियों को मिली राहत; अप रूट पर ट्रेनों का संचालन शुरू

LHC0088 2025-10-22 16:06:43 views 1267
  

प्रस्तुतीकरण के लिए फाइल फोटो का प्रयोग किया गया है।



जागरण संवाददाता, मथुरा। वृंदावन रोड और आझई रेलवे स्टेशन के बीच मंगलवार की रात मालगाड़ी के 12 डिब्बे पटरी से उतरने के कारण रेल संचालन प्रभावित है। 13 घंटों में क्रेन व जेसीबी की सहायता से पटरी पर पलटे डिब्बों को हटाया जा सका। चौथी रेलवे लाइन से डाउन रूट पर रात में ही ट्रेन संचालन शुरू कर दिया गया था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

थर्ड लाइन से सुबह 10 बजे अप रूट की ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया गया। सबसे पहले अप रूट की कांगो एक्सप्रेस को निकाला गया। अप रूट पर ट्रेन संचालन शुरू होने से यात्रियों को राहत मिलना शुरू हो गई। अप और डाउन ट्रैक की मरम्मत का कार्य चल रहा है। दोपहर तक ट्रेन का संचालन सामान्य होने की उम्मीद है। त्योहार पर ट्रेन संचालन प्रभावित होने से यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

  
अप रूट पर भी ट्रेनों का संचालन शुरू, यात्रियों को मिली राहत

  

मंगलवार की रात 8.03 बजे वृंदावन रोड-अझई रेलवे स्टेशन के मध्य दिल्ली की तरफ जा रही कोयला से भरी मालगाड़ी पटरी से उतर गई। 12 डिब्बे पटरी से उतरकर पलट गए। इससे अप, डाउन, थर्ड लाइन प्रभावित हुईं। प्रथमदृष्टया माना जा रहा है, डिब्बों की कपलिंग खुलने के कारण ये घटना हुई है। इंजन गाड़ी से अलग होकर आगे खड़ा हो गया। डिब्बे पटरी से उतरने के कारण रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया। ओचएचई टूट गई और स्लीपर भी क्षतिग्रस्त हुए।

  
ये ट्रेनें प्रभावित

  

अप रूट की मेवाड़, हरिद्वार-बांद्रा एक्सप्रेस, उत्तर प्रदेश संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, केरला एक्सप्रेस, कर्नाटक एक्सप्रेस प्रभावित हुई। डाउन रूट की नंदादेवी एक्सप्रेस, शताब्दी एक्सप्रेस प्रभावित हुई। डाउन रूट की पंजाब मेल रात 8.20 और सोगरिया एक्सप्रेस रात 8.15 बजे जंक्शन रेलवे स्टेशन पर आकर खड़ी हो गईं। दिल्ली की तरफ से अंतिम गाड़ी शाम 7.15 बजे गोंडवाना एक्सप्रेस निकली। स्टेशन पर यात्रियों की सहायता के लिए हेल्प डेस्क खोली गई।

  
चौथी लाइन से निकाली गाड़ियां

  

चौथी लाइन रात में शुरू कर दी गई थी। होशियारपुर एक्सप्रेस रात 10.05 बजे निकाली गई। आगरा-पलवल पैसेंजर निकाली गई। 10.30 बजे सोगरिया एक्सप्रेस और इसके बाद पंजाब मेल निकाली गई। देररात तक रेलवे ट्रैक को सही करने का कार्य चल रहा था। क्रेन व जेसीबी की मदद से वैगन हटाए जाने का कार्य शुरू हुआ, जो सुबह छह बजे पूरा हो सका। इसके बाद ट्रैक की मरम्मत का कार्य शुरू हुआ। बुधवार सुबह करीब चार बजे घंटे में ट्रैक की मरम्मत कराई जा सकी। सुबह 9.45 बजे ट्रैक पर ट्रायल शुरू किए जाने की तैयारी चल रही है। इसके कारण यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुबह 9.56 बजे तीसरी लाइन शुरू की गई।

पहली ट्रेन कांगो एक्सप्रेस निकाली गई। इसके बाद सुबह 10.11 बजे होशियारपुर एक्सप्रेस का संचालन किया गया। अप और डाउन की लाइन से कोयला हटाया जा रहा था। दोपहर तक अप और डाउन लाइन पर भी ट्रेन संचालन शुरू होने की उम्मीद है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138