search

त्योहरी सीजन में भी रोडवेज को लगा झटका, आय नहीं बढ़ा सकीं बसें

deltin33 2025-10-22 13:37:19 views 1286
  

प्रस्तुतीकरण के लिए फाइल फोटो का प्रयोग किया गया है।



जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड परिवहन निगम (रोडवेज) के घाटे से उबरने के आसार कम दिखाई दे रहे हैं। त्योहारी सीजन में धनवर्षा के लिए रोडवेज ने अतिरिक्त बसें संचालित की। लेकिन पिछले वर्ष की अपेक्षा आय कम हुई है। इस त्योहारी सीजन धनतेरस एवं छोेटी दीपावली पर 2.84 करोड़ की कमाई की गई। जबकि पिछले वर्ष 2024 वर्ष त्योहारी सीजन में 5.4 करोड़ की कमाई की गई थी। यानि कि 2.2 करोड़ रुपये की इनकम घटी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  

  
धनतेरस एवं छोटी दीपावली पर 2.84 करोड़ हुई निगम की आय




दरअसल, परिवहन निगम की ओर से बरेली, दिल्ली, गुड़गांव, हरियाणा, लखनऊ के लिए आय बढ़ाने को बसें संचालित की गई। धनरतेरस पर 1.37 करोड़ एवं छोटी दीपावली पर 1.47 करोड़ रुपये इनकम की गई। जबकि धनतेरस एवं छोटी दीपावली पर यात्रियों की बसों को लेकर मारामारी रही। बावजूद पिछले वर्ष की अपेक्षा आय में गिरावट आ गई है। वर्ष 2024 में त्योहारी सीजन पर तकरीबन पांच करोड़ इनकम की गई थी। लेकिन इस वर्ष इनकम में इजाफा होने के बजाय आय में गिरावट आ गई है।



वर्ष 2024 के त्योहारी सीजन में 5.4 करोड़ की हुई थी आय

  

अब परिवहन निगम घाटे की पड़ताल में जुटने लगा है। पहले ही निगम तकरीबन 100 करोड़ के घाटे में चल रहा है। ऐसे में सामान्य दिन तो छोड़िए, त्योहारी सीजन में भी निगम की आय में बढ़ोत्तरी नहीं हो पा रही है। हालांकि रोडवेज भाईदूज और छठ पूजा में इनकम बढ़ाने के आसार लगाए जा रहे हैं।

सहायक महाप्रबंधक (वित्त) मुकेश नौटियाल ने बताया पिछले वर्ष की अपेक्षा इस त्योहारी सीजन में आय घटी है। उन्होंने आय में घटने के पीछे संचालित हो रही डग्गामार बसों को काफी हद तक जिम्मेदार बताया। बताया निगम की इनकम बढा़ने को लेकर तमाम प्रयास किए जा रहे हैं।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521