पुलिस के सामने बदमाशों के चेहरे पर भी नहीं हो रही गिरफ्तारी।
जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। लोकोशेड पावर हाउस पंजाबी धर्मशाला वाली गली निवासी सुखिया देवी के कुंडल लूटने वाले दोनों बदमाशों को पुलिस पांच दिन बाद भी गिरफ्तार नहीं कर सकी है। जबकि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के माध्यम से दोनों आरोपित के चेहरे पुलिस के सामने आ गए है, लेकिन दोनों कहा के है इसका पता बताने में पुलिस के मुखबिर फेल हो गए है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
अभी तक पुलिस को यह पता नहीं लग पाया है कि दोनों बदमाश किस जिले के है, लेकिन यह तय हो गया है कि दोनों दूसरे जनपदों के हैं।
लोकोशेड पावर हाउस पंजाबी धर्मशाला वाली गली निवासी सुखिया देवी के पति यादराम सैनी रेलवे विभाग में कर्मचारी थे। साल 2019 में पति की मृत्यु के बाद से सुखिया सबसे छोटे बेटे रेतीराम के साथ रह रही हैं।
रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे घर के पास ही स्थित डेयरी से 90 वर्षीय सुखिया देवी दूध लेकर घर लौट रही थीं। घर के पास ही गली के मोड़ पर दो युवक पहले से खड़े थे। कुछ समझ पाती उससे पहले ही दोनों बदमाशों ने कानों पर झपट्टा मार दिया।sambhal-city-general,sambhal News, Jawed Habib News, Jawed Habib case, Jawed Habib sambhal, FLC company fraud,Javed Habib fraud case,Anas Habib fraud,businessmen fraud,farmers money stuck,tailors money stuck,investment fraud case,Bahjoi fraud case,Oxy Kine fraud,monthly plan fraud ,Uttar Pradesh news
एक ने एक तरफ के कुंडल लूट, दूसरे ने दूसरे तरफ के, फिर बाइक से भाग थे। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो दोनों बदमाश दिख गए थे। दोनों के चेहरे भी पुलिस को साफ दिख रहे हैं।
इसके बाद पुलिस अभी तक बदमाशों को गिरफ्तार करना दूर यह भी पता नहीं लगा पाई है कि दोनों आरोपित किस जिले के निवासी है।
हालांकि, पुलिस फोटो के माध्यम से दोनों बदमाशों को पता लगाने के प्रयास कर रही है। प्रभारी निरीक्षक मनीष सक्सेना ने बताया कि दोनों बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें- डेढ़ लाख के मवेशी खोल ले गए बदमाश, विरोध करने पर गोली मारने की धमकी देकर हुए फरार |