search

जम्मू-कश्मीर में धूमधाम से मनाई गई दीवाली, रियासी में दो दिनों तक दिखा आस्था और उमंग का संगम

LHC0088 2025-10-22 13:06:41 views 1238
  

फोटो रियासी मिनी स्टेडियम में पटाखों के स्टाल पर खरीदारी करते लोग



संवाद सहयोगी, रियासी। रियासी में इस वर्ष दीवाली का पर्व दो दिनों तक पूरे हर्षोल्लास और धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाया गया। सोमवार और मंगलवार दोनों दिन लोगों ने मां लक्ष्मी, भगवान गणेश और कुबेर देव की विशेष पूजा-अर्चना कर सुख, समृद्धि और शांति की कामना की। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

घरों, दुकानों और मंदिरों में दीप प्रज्वलित किए गए, जिससे पूरा शहर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। शाम ढलते ही सड़कों और बाजारों में रंग-बिरंगी लाइटों और सजावट की चमक ने उत्सव का माहौल और भव्य बना दिया।

बच्चों और युवाओं में पटाखे के धमाके करने का भी विशेष उत्साह देखने को मिला। इस बार प्रशासन की ओर से पटाखों की बिक्री के लिए मिनी स्टेडियम में स्टॉल लगवाए गए थे। यहां से लोगों ने पटाखों की खरीदारी की और फिर सोमवार के बाद मंगलवार देर शाम के बाद आतिशबाजी का खूब दौर चला।

त्योहार के अवसर पर बाजारों में मिठाइयों, दीयों और सजावटी सामान की बिक्री भी खूब हुई। लोगों ने अपने परिजनों और मित्रों को मिठाइयां बांटकर दीवाली की बधाई दी।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138