search

बिहार के चुनावी रण में मोर्चे पर डटे उत्तराखंड भाजपा के सूरमा, महिला व युवा मोर्चा की टोलियां भेजने की तैयारी

Chikheang 2025-10-22 10:43:00 views 1119
  



केदार दत्त, देहरादून। बिहार विधानसभा के चुनावी रण में उत्तराखंड भाजपा के सूरमा भी मोर्चे पर डटे हैं। समान नागरिक संहिता लागू करने समेत अनेक ऐतिहासिक निर्णय लेकर देशभर में चर्चा में आए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वाभाविक रूप से पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल हैं तो प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार को बिहार के 42 विधानसभा क्षेत्रों के चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी दी गई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

नैनीताल सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट को वाल्मीकिनगर लोकसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा तीन विधायकों को भी मोर्चे पर लगाया गया है। अब भाजपा महिला मोर्चा और युवा मोर्चा की टोलियां भी चुनाव प्रचार के लिए बिहार भेजने की तैयारी है।

उत्तराखंड में भाजपा वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव से अजेय बनी हुई है। तब से लेकर अभी तक के प्रत्येक चुनाव में वह विपक्ष को चारों खाने चित्त करती आई है तो इसमें उसके बेहतर बूथ प्रबंधन की महत्वपूर्ण भूमिका है। चुनाव कोई भी हो, उसमें बूथ प्रबंधन के तहत प्रत्येक बूथ पर पन्ना प्रमुखों की तैनाती, बूथ स्तर पर टोली कार्यकर्ताओं की निरंतर सक्रियता और की-वोटर से लगातार संपर्क पर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित किया जाता है। इसीलिए, उत्तराखंड भाजपा के बूथ प्रबंधन को बेहतर माना जाता है और इसी के दृष्टिगत पार्टी नेतृत्व लोकसभा और राज्यों के विधानसभा चुनावों में यहां के पार्टी नेताओं का भरपूर उपयोग किया जाता है।

इसी कड़ी में उत्तराखंड से भाजपा नेताओं को बिहार विधानसभा चुनाव में मोर्चे पर उतारा गया है। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बिहार के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर चुके हैं। पार्टी के प्रदेश महामंत्री अजेय कुमार एक माह पहले से बिहार में मोर्चा संभाले हुए हैं।

पिछले तीन सप्ताह से नैनीताल सांसद अजय भट्ट भी वाल्मीकिनगर लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाले छह विधानसभा क्षेत्रों में सभाओं, रोड शो, बैठकें समेत अन्य कार्यक्रमों में सक्रिय हैं। इसके साथ ही विधायक प्रदीप बत्रा, शिव अरोड़ा व अरविंद पांडेय को भी अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी दी गई है।

नैनीताल सांसद भट्ट के अनुसार पूरे बिहार में भाजपा-एनडीए के पक्ष में जबर्दस्त लहर चल रही है। इधर, सीतामढ़ी विधानसभा क्षेत्र के छह दिवसीय दौरे से लौटे विधायक एवं पूर्व मंत्री अरविंद पांडेय के अनुसार वह उन्हें आवंटित सीतामढ़ी क्षेत्र के 247 बूथ इकाइयों के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुके हैं। एक-दो दिन बाद वह फिर से सीतामढ़ी क्षेत्र के लिए रवाना होंगे। इसी प्रकार अन्य नेता भी अपने-अपने क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने में जुटे हैं।


उत्तराखंड से भी पार्टी नेताओं को बिहार विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत वहां भेजा गया है। सभी अपने-अपने क्षेत्रों में डटे हुए हैं। अब भाजयुमो और महिला मोर्चा की टीमें भी बिहार के विभिन्न क्षेत्रों में चुनाव प्रचार के लिए भेजी जाएंगी।

-कुंदन परिहार, प्रदेश महामंत्री भाजपा।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953