search

एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान में आई तकनीकी समस्या, गुवाहाटी लौटा विमान; यात्रियों में फैली दहशत

LHC0088 2025-10-22 05:06:36 views 1262
  

एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान में आई तकनीकी समस्या, गुवाहाटी लौटा विमान (सांकेतिक तस्वीर)



पीटीआई, डिब्रूगढ़। डिब्रूगढ़ जाने वाली एअर इंडिया एक्सप्रेस की एक उड़ान सोमवार को तकनीकी खराबी आने के बाद गुवाहाटी लौट आई। अधिकारियों ने बताया कि बोइंग 737 मैक्स 8 विमान ने गुवाहाटी के लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय (एलजीबीआइ) हवाईअड्डे से दोपहर 12.20 बजे उड़ान भरी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इसे दोपहर 1.25 बजे डिब्रूगढ़ हवाईअड्डे पर उतरना था। हालांकि लैंडिंग से कुछ क्षण पहले पायलटों को विंग्स से संबंधित एवियोनिक्स में समस्या महसूस हुई।

विमान को गुवाहाटी वापस ले जाने का निर्णय लिया गया। बाद में अलग विमान की व्यवस्था की गई और उड़ान आइएक्स -1186 गुवाहाटी से उड़ान भरकर शाम 6.20 बजे डिब्रूगढ़ पहुंची।

एअर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने कहा, तकनीकी समस्या के कारण हमारी एक उड़ान गुवाहाटी लौट आई। हमने वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की और उड़ान को विलंब से संचालित किया। असुविधा के लिए खेद है। उन्होंने यात्रियों या चालक दल के सदस्यों की संख्या जैसी कोई और जानकारी नहीं दी।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138