deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

मुरादाबाद में दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर से 40 फीट नीचे गि‍रकर मह‍िला की मौत, जांच में जुटी पुलि‍स

LHC0088 2025-10-22 02:06:52 views 1042

  



जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। पाकबड़ा क्षेत्र के दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर से महिला को 40 फिट नीचे फेंक दिया। इससे महिला की मौके पर ही मृत्यु हो गई। महिला की हत्या करने के इरादे से फ्लाईओवर से नीचे फेंका गया हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। सिर में गंभीर चोट लगने से महिला की मृत्यु हुई है। पुलिस शव की पहचान करने में जुटी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  

मंगलवार तड़के करीब चार बजे बागड़पुर फ्लाईओवर के नीचे किसी महिला का शव पड़ा होने की जानकारी पुलिस को मिली। पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीओ राजेश कुमार ने फाेरेंसिक टीम को भी बुला लिया। आसपास के लोगों को बुलाकर शव की पहचान कराने का प्रयास किया। पुलिस शुरुआती जांच में महिला की हत्या कर शव फेंकने की बात कह रही थी। महिला को चेहरे के अनुसार पुलिस उत्तराखंड की मान रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट आने से महिला की मृत्यु होने की पुष्टि हुई।

अंदेशा जताया जा रहा है कि सोमवार की रात में किसी वक्त महिला को जबरन फ्लाईओवर से नीचे फेंका गया है। पुलिस के अनुसार महिला की उम्र करीब 22 साल है और वह 40 फिट की ऊंचाई से फेंकी गई है। फ्लाईओवर पर बने सेफ्टीगार्ड की ऊंचाई भी करीब चार फिट सात इंच हैं।

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि सेफ्टीगार्ड पर महिला के चप्पल के निशान बने हुए है। यह भी हो सकता है महिला ने कूदकर जान दी हो। फिलहाल, पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। महिला की पहचान होने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस को अंदेशा किसी ट्रक से उतरी महिला


  

पुलिस के अनुसार महिला हाईवे पर किसी ट्रक में सवार होकर वहां तक पहुंची हैं। ऐसे में पुलिस महिला के फोटो लेकर हाईवे के सभी ढाबे पर पहुंच रही है। पुलिस को अंदेशा है कि महिला किसी ढाबे से ट्रक में सवार हो सकती हैं। ढाबों पर पहुंचकर उनके संचालकों को फोटो दिखाकर पुलिस जानकारी कर रही है।

  
पांच सवाल

  

-फ्लाईओवर से गिरने के निशान, चप्पल के पदचिह्न और सेफ्टीगार्ड की ऊंचाई पर सवाल उठ रहे हैं। किसने हत्या कर शव फेंका?
-हत्या या दुर्घटना की शिनाख्त के लिए महिला की असली पहचान आवश्यक है। पुलिस ने पहचान के लिए क्या कदम उठाए?
-पुलिस को शक है कि महिला किसी ट्रक में सवार होकर आई। हाईवे पर ट्रक ड्राइवर या ढाबा संचालक घटना भूमिका देखने को कितने प्रयास हुए?
-फ्लाईओवर और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच को लेकर गंभीरता की स्थिति क्या रही? क्या इससे अपराधी की पहचान हो सकती है?
-फ्लाईओवर पर सेफ्टीगार्ड की ऊंचाई और हाईवे की सुरक्षा व्यवस्था पर्याप्त नहीं दिख रही। क्या इस लापरवाही का भी इस घटना से कोई संबंध है?
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

210K

Threads

0

Posts

610K

Credits

Forum Veteran

Credits
67909