Govardhan Puja: गाय के गोबर से गोवर्धन महाराज की आकृति बनाकर करें पूजन, मिलेगा अभिष्ट फल; ये है शुभ मुहूर्त

LHC0088 2025-10-22 01:08:30 views 1249
  



संवाद सहयोगी, रामपुर। कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर गोवर्धन पूजा की जाती है। यह दीपावली उत्सव का प्रमुख दिन है, जिसे श्री कृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत को उठाकर गोकुल की रक्षा के रूप में मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन घरों में गाय के गोबर से गोवर्धन महाराज की आकृति बनाकर उसका पूजन किया जाता है। साथ ही भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का स्मरण करते हुए दान-दक्षिणा जैसे कार्य किए जाते हैं। हिंदू धर्म में गोवर्धन को प्रकृति की रक्षा का प्रतीक माना जाता है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

ज्योतिषाचार्य पंडित नवनीत कुमार मिश्रा ने बताया कि पंचांग के मुताबिक कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 21 अक्तूबर को शाम 5 बजकर 54 मिनट पर होगी। इसका समापन 22 अक्तूबर को रात 8 बजकर 16 मिनट पर होगा। तिथि के मुताबिक इस बार गोवर्धन पूजा का पर्व 22 अक्तूबर को मनाया जाएगा। गोवर्धन महाराज के भक्तों को पूजा के लिए पूरे 02 घंटे 16 मिनट मिलेंगे। सुबह 6:26 से लेकर 8:42 बजे व शाम 03:29 से 05:44 तक गोवर्धन पूजा कर सकते हैं।
गोवर्धन पूजा विधि


रामपुर। गोवर्धन पूजा पर भगवान कृष्ण और गोवर्धन पर्वत की पूजा का विधान है। इसलिए सबसे पहले मुहूर्त के अनुसार आंगन में गाय के गोबर से गोवर्धन की आकृति बना लें। इसपर रोली और चावल रखें। अब पूजा के लिए महाराज के पास दीपक जलाएं। अब खीर-पूरी और बताशे सहित जल, दूध और केसर रखें। इसके बाद सभी के साथ मिलकर गोवर्धन की परिक्रमा करें। अंत में आरती करें और पूजा में हुई भूल की क्षमा मांग लें। मान्यता है कि इससे जीवन में सकारात्मकता आती हैं।



गोवर्धन पूजा का महत्व



रामपुर। राजा इंद्र का अहंकार भी भगवान के समक्ष नहीं चल सका। समय आने पर सभी का घमंड चूर हो जाता है। उन्होंने कहा कि जब बृजवासी इंद्र की पूजा करने की तैयारी कर रहे थे, तभी श्रीकृष्ण ने उन्हें रोका और इंद्र की जगह पर गोवर्धन पर्वत की पूजा करने की सलाह दी। इसके बाद लोगों ने ऐसा ही किया। इंद्र की जगह गोवर्धन पर्वत की पूजा शुरू की। इससे नाराज इंद्र ने वहां मूसलाधार बारिश शुरू कर दी। इससे बृजवासी काफी परेशान हो गए। तब श्रीकृष्ण ने अपनी कनिष्ठा उंगली पर पूरा गोवर्धन पर्वत उठा लिया। इसके बाद सभी बृजवासी उसके नीचे आ गए। इसके बाद इंद्र को अपनी गलती का अहसास हुआ और उसने श्रीकृष्ण से क्षमा मांगी।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1310K

Credits

Forum Veteran

Credits
138882

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com, Of particular note is that we've prepared 100 free Lucky Slots games for new users, giving you the opportunity to experience the thrill of the slot machine world and feel a certain level of risk. Click on the content at the top of the forum to play these free slot games; they're simple and easy to learn, ensuring you can quickly get started and fully enjoy the fun. We also have a free roulette wheel with a value of 200 for inviting friends.