search

छठ पूजा के लिए रेलवे ने चलाई विशेष ट्रेनें, यूपी के इस मंडल में यात्री ट्रेनों में 46 कोचों की बढ़ोतरी

Chikheang 2025-10-21 23:37:21 views 1250
  



जागरण संवाददाता, बरेली। रेलवे प्रशासन की ओर से दीपावली एवं छठ पूजा पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों से महानगरों एवं प्रमुख नगरों के लिए पूजा विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इन पूजा विशेष ट्रेनों के माध्यम से त्योहारों में यात्रियों की यात्रा सुगम हो रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें


सीनियर डीसीएम संजीव शर्मा ने बताया कि यात्रियों की बढ़ती संख्या के अनुरूप अधिक संख्या में विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इज्जतनगर मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों लालकुआं से राजकोट, कोलकाता, वीरांगना लक्ष्मीबाई जंक्शन झांसी एवं प्रयागराज तथा टनकपुर से अछनेरा एवं काठगोदाम से मुंबई सेंट्रल इत्यादि स्टेशनों के मध्य पूजा विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। ये सभी विशेष ट्रेनें इस मंडल को प्रमुख महानगरों कोलकता, मुंबई, बेंगलुरु, अहमदाबाद, झांसी, राजकोट, वाराणसी, लखनऊ एवं प्रयागराज से सीधे जोड़ती हैं। जिससे क्षेत्र के यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा के लिए सुलभ एवं सुविधाजनक रेल संपर्क उपलब्ध हुआ है। इन ट्रेनों के संचलन से मार्गवर्ती स्टेशनों के यात्रियों को जाने-आने में काफी सुविधा हो रही है।

उन्होंने बताया कि इज्जतनगर मंडल से प्रतिदिन औसतन 45 मेल, एक्सप्रेस ट्रेनें संचालित की जा रही हैं। इन ट्रेनों में सामान्य वर्ग, द्वितीय वर्ग एवं एसी वर्ग की सुविधा उपलब्ध है, जिससे हर वर्ग के यात्रियों को उनकी आवश्यकतानुसार यात्रा का विकल्प मिल रहा है।

ये ट्रेनें मंडल को कई महत्वपूर्ण महानगरों जम्मू, चंडीगढ़, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, जैसलमेर, सिंगरौली, शक्तिनगर, नई दिल्ली, दौराई, राजकोट, लखनऊ एवं गोरखपुर आदि को जोड़ रही हैं। इस मंडल में हाल ही में यात्री ट्रेनों में 46 कोचों की वृद्धि के साथ तथा 5 मेमों-डेमों रेकों का संचालन किया जा रहा है। जिसमें प्रत्येक रेक में अब पहले से अधिक यानि 12 कोच लगाए गए हैं। प्रति कोच 80 के आधार पर प्रतिदिन लगभग 12,000 यात्रियों की आवागमन क्षमता में वृद्धि हुई है।

यह सुविधा बरेली सिटी-टनकपुर-रामनगर-मुरादाबाद-लालकुआं सर्किट में उपलब्ध कराई गई है। जिससे क्षेत्रीय यात्रियों, विद्यार्थियों एवं पर्यटकों को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है। जिसके फलस्वरूप भीड़ में कमी, समय पालन में सुधार एवं यात्रियों की संतुष्टि में वृद्धि हुई है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953