search

दीपावली पर जश्न के बीच जख्म, पटाखों और करंट से 200 से ज्यादा लोग घायल; चार महीने का नवजात भी शामिल

deltin33 2025-10-21 21:37:54 views 1282
  

दिल्ली में पटाखों और करंट से 200 से ज्यादा लोग घायल।  



जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दीपावली पर उल्लास और आनंद के बीच कई लोगों को अस्पतालों का रुख करना पड़ा। कहीं पटाखे जलाते समय आंख और हाथ को नुकसान हुआ तो कहीं दीये की लौ ने झुलसाया। तो वहीं इलेक्ट्रिक झालर सजाने के दौरान भी लोग करंट की चपेट में आए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

एम्स, सफदरजंग और लोक नायक अस्पताल में 19 अक्टूबर से दीपावली की रात तक 206 घायल पहुंचा। घायलों में चार महीने का नवजात भी शामिल है। एम्स में कुल 29 और लोक नायक अस्पताल में आठ मरीजों को बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी विभाग में भर्ती कराया गया।
घायलों में चार महीने का बच्चा भी

जानकारी के मुताबिक एम्स दिल्ली में 19 अक्टूबर से अब तक ऐसे कुल 60 मरीज पहुंच चुके हैं। घायलों में एक चार महीने का बच्चा भी शामिल है।10 वर्ष से 20 वर्ष के बीच के 23, 20 से 40 वर्ष के बीच के 27 और 40 से 60 वर्ष के बीच के सात मरीज पहुंचे, जिनमें से लगभग आधे को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

वहीं 29 घायलों को भर्ती करना पड़ा। बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी वार्ड में 19 घायल भर्ती किए गए। वहीं 10 घायलों को आइसीयू में भर्ती कराया गया है, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है। लोक नायक अस्पताल में दीवाली की रात 13 घायल पहुंचे। इनमें से पांच को ओपीडी में ही प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

बाकी के आठ को बर्न एनं प्लास्टिक सर्जरी विभाग में भर्ती किया गया। सुबह बर्न की ओपीडी में भी चार मरीज पहुंचे थे। वहीं सफदरजंग अस्पताल में 19 व 20 अक्टूबर को मिलाकर 129 घायल भर्ती किए गए।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521