search

दिल्ली के नरेला इलाके में लाश मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

LHC0088 2025-10-21 21:07:13 views 1250
  



जासं, बाहरी दिल्ली। बाहरी दिल्ली में नरेला इलाके में शनिवार सुबह एक 55 वर्षीय व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। शव रामदेव चौक के पास सड़क किनारे पड़ा हुआ था। राहगीरों ने शव को देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पुलिस के अनुसार, मृतक की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है। शव पर कोई बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

वहीं, आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि घटना की सच्चाई सामने आ सके। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आसपास के इलाकों में मृतक की पहचान के लिए भी प्रयास कर रही है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138