search

काठगढ़ में स्कूटर-एम्बुलेंस की भयानक टक्कर, फैक्ट्री से घर लौट रहे शख्स की दर्दनाक मौत

Chikheang 2025-10-21 19:37:25 views 882
  

फैक्ट्री से घर जा रहे एक स्कूटर सवार की एम्बुलेंस से टक्कर होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई (फोटो: जागरण)



संवाद सहयोगी, काठगढ़। बीती शाम को फैक्ट्री से घर जा रहे एक स्कूटर सवार की एम्बुलेंस से टक्कर होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मौके पर पहुंचकर एसएसएफ टीम प्रभारी ने बताया कि सन्नी गुप्ता पुत्र अशोक कुमार निवासी बाना अपने स्कूटर एक्टिवा नंबर पीबी 20 डी 8197 पर फैक्ट्री से घर जा रहा था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जब वह टौसा बस स्टैंड के पास पहुंचा तो एक एम्बुलेंस नंबर पीबी 65 एवी 0446, जिसे लवप्रीत सिंह पुत्र साधु सिंह निवासी हरिपुर जिला रोपड़ चला रहा था, ने उसे टक्कर मार दी। स्कूटर सवार को गंभीर रूप से घायल अवस्था में एक निजी वाहन से रोपड़ के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना में शामिल दोनों वाहनों को असरो पुलिस चौकी को सौंप दिया गया और दुर्घटना की जानकारी दी गई।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953