search

रात में कमरे में पहुंची भाभी और देवर का काट दिया प्राइवेट पार्ट, नवंबर में है शादी; कारण जानकर हुए सभी हैरान

Chikheang 2025-10-21 17:36:40 views 1020
  

प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।



जागरण टीम, आगरा। आगरा में भाभी ने देवर को कमरे में बुलाकर उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घायल युवक को उपचार के लिए आगरा भेजा गया, जहां से गंभीर हालत में उसे दिल्ली रेफर किया गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मामला सोमवार देर रात्रि का है बरहन के गांव खेड़ी अडू में बीती रात भाभी ने देवर का गुप्तांग काट दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया।
दीपावली पर घर आया था इंजीनियर

एक व्यक्ति के के 6 पुत्र है। 5 वां पुत्र हल्द्वानी स्थित एक सीमेंट में केमिकल असिस्टेंट इंजीनियर है। दीपावली पर रविवार को वह घर आया था। सोमवार को लक्ष्मी पूजन के बाद के बाद योगेश सो रहा था। उसकी भाभी अपने तीन बच्चों के साथ सो रही थी। तभी भाभी ने योगेश को कमरे में बुलाकर उसका गुप्तांग काट दिया। जानकारी होने पर अर्चना का पति पहुंचा। महिला का पति आगरा में मेहनत—मजदूरी करता है।
गांव आई थी महिला

महिला भी उसी के साथ रहती थी। रविवार को अपने गांव आई थी। हालत बिगड़ी देख महिला ने अपने पति को सूचना दी। भाभी की छोटी बहन से योगेश की खूब बातचीत होती थी। यह अपनी बहन की शादी योगेश से कराना चाहती थी। योगेश का रिश्ता मैनपुरी से तय हो गया था। उसकी शादी नबम्बर में होनी थी। भाभी नहीं चाहती थी कि योगेश कहीं और जगह से शादी करे। इसी से नाराज होकर उसने घटना को अंजाम दिया। वहीं योगेश को गंभीर हालत में आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज से दिल्ली एम्स के लिए रेफर कर दिया है। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलन करने के बाद जांच शुरू कर दी है।


थाना प्रभारी गुरविंद्र सिंह ने बताया है कि कोई शिकायती पत्र नहीं मिला है। घायल को उपचार के लिए भेजा गया है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953