ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। 2025 जापान मोबिलिटी शो नई कारों के अनावरण और कॉन्सेप्ट्स का बड़ा मंच बनने जा रहा है। इस शो का सबसे बड़ा आकर्षण टोयोटा की ओर से आने वाला एक खास मॉडल होने वाली है, जिसका नाम Toyota FJ Cruiser हो सकता है। टोयोटा ने इसे लंबे समय के इंतजार के बाद पेश कर दिया है, और इसके लिए मशहूर FJ क्रूजर नाम को फिर से जिंदा किया है। आइए विस्तार में जानते हैं कि Toyota FJ Cruiser को किन खास फीचर्स के साथ लेकर आया गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें  
Toyota FJ Cruiser का डिजाइन  
 
2026 Toyota FJ Cruiser का डिजाइन कंपनी के कॉम्पैक्ट क्रूजर EV कॉन्सेप्ट से प्रेरित है। इसका रग्ड और बॉक्सी लुक तुरंत ध्यान खींचता है। इसमें दो अलग-अलग फेसिया दिए गए हैं, जिसमें से एक में राउंड हेडलाइट्स हैं, जबकि दूसरे में रेक्टैंगुलर हेडलाइट्स है।  
 
    
 
इसमें चौकोर और मस्कुलर बॉडी पैनल्स, उभरे हुए व्हील आर्चेस, बोल्ड बंपर्स, मोटे C-पिलर, टेलगेट पर लगा स्पेयर व्हील और आकर्षक LED टेललाइट्स भी दी गई है, जो इसे असली SUV लुक देते हैं। टोयोटा ने कस्टमाइजेशन पर भी खास ध्यान दिया है। इसके बंपर्स आसानी से हटाए जा सकते हैं और कंपनी स्नॉर्कल और कार्गो पैनल जैसे वैकल्पिक एक्सेसरीज भी दे रही है।  
 
    
Toyota FJ Cruiser का डाइमेंशन्स  
 
नई FJ क्रूजर उसी प्लेटफॉर्म पर बनी है, जिस पर लैंड क्रूजर 250 आधारित है, लेकिन इसका व्हीलबेस 270 mm छोटा है। इससे इसका टर्निंग रेडियस सिर्फ 5.5 मीटर रह गया है, जो ऑफ-रोडिंग के लिए काफी सुविधाजनक है। SUV की लंबाई 4,575 mm, चौड़ाई 1,855 mm और ऊंचाई 1,960 mm है। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 215.3 mm है और अप्रोच एंगल 31 डिग्री, जो इसे एक भरोसेमंद ऑफ-रोडर बनाता है।  
 
    
Toyota FJ Cruiser का इंटीरियर  
 
इसके केबिन के अंदर एक फंक्शनल और लेयरड डैशबोर्ड डिजाइन दिया गया है। इसमें 12.5-इंच का फ्री-स्टैंडिंग इंफोटेनमेंट स्क्रीन, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल के लिए फिजिकल बटन, चंकी स्टीयरिंग व्हील जिसमें ऑडियो और क्रूज कंट्रोल्स हैं, और पूरी तरह डिजिटल TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर्स मिलते हैं। साथ ही, टोयोटा ने इसे मॉडर्न फीचर्स और कम्फर्ट एलिमेंट्स से लैस किया है ताकि यह रोजमर्रा की ड्राइविंग और एडवेंचर दोनों में फिट बैठे।  
 
    
Toyota FJ Cruiser का इंजन  
 
2026 टोयोटा FJ क्रूजर में 2.7-लीटर 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 161 bhp की पावर और करीब 245 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और 4X4 ट्रांसफर केस मिलता है, जिससे यह किसी भी ऑफ-रोड ट्रेल पर आसानी से चल सकती है। इसकी जापान में मिड-2026 में लॉन्च होने की उम्मीद है, जिसके बाद इसे अन्य अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी पेश किया जाएगा।  
 
  |