search

Siddharth Nagar: जनरल स्टोर के गोदाम में भीषण आग से लाखों का नुकसान, शादी का सामान भी खाक

deltin33 2025-10-21 15:37:09 views 1252
  

दुकान में लगी आग की फोटो।



संवाद सूत्र, बिस्कोहर। त्रिलोकपुर थानांतर्गत ग्राम कोहड़ौरा में बीती सोमवार की रात शार्ट सर्किट से आग लग गई। घटना में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
गांव निवासी राम गोपाल गुप्ता पुत्र बेकारू की जनरल स्टोर की दुकान है। दीपावली पर्व के चलते पूरा परिवार दुकान पर था। रात करीब 11 बजे दुकान बंद करके राम गोपाल करीब 500 मीटर दूर गोदाम देखने चले गए। वहां देखा तो गोदाम से भीषण धुआं उठ रहा था। शोर मचाए तो आसपास के लोग एकत्रित हो गए। पहले लाइट कटवाई गई। इसके बाद लोग आग बुझाने में जुट गए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
शादी का सामान भी दुकान में था

राम गोपाल की लड़की की शादी आगामी 7 मार्च को तय है। इसके चलते दुकान के सामान के अलावा शादी से संबंधित सामान भी गोदाम में रखे हुए थे। आग के उठ रहे शोलों के बीच लोगों ने अथक प्रयास से आग बुझाने में लगे रहे। काफी प्रयास के बाद जाकर आग पर काबू पाया गया। मगर तब तक सारा सामान जल चुका था।

  
करीब 10 लाख रुपये का नुकसान

  

करीब 10 लाख रुपये के नुकसान बताया गया है। घटना के बाद परिजन भी पहुंचे। आग की राख देख बेबसी के आंसू बहाने के सिवा कुछ नहीं कर पा रहे थे। एक झटके में आग ने भारी नुकसान पहुंचाया। आग की घटना की सूचना तहसील प्रशासन को दे दी गई है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521