search

रोहतास में अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी और उसके पुत्र को गोली मार किया घायल

deltin33 2025-10-21 15:37:02 views 908
  



जागरण संवाददाता, सासाराम (रोहतास)। नगर थाना क्षेत्र के फजलगंज स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान पर मंगलवार की अगले सुबह बेखौफ अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी शहर के मुबारक गंज निवासी 40 वर्षीय अशोक सोनी और उसके 12 वर्षीय पुत्र राजवीर को गोली मार घायल कर दिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पुत्र राजवीर को पैर में गोली लगी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वर्ण व्यवसायी को तीन गोली लगी है। गोली लगने से घायल व्यवसायी को सदर अस्पताल सासाराम से बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है। बताया जाता है कि घटना सुबह तीन से चार बजे की है।

व्यवसायी अपने दुकान पर दीपावली की पूजा करा रहे थे। उसी वक्त दो बुलेट बाइक पर सवार छह की संख्या में आए हथियारबंद अपराधियों ने घटना को अंजाम देने के बाद आसानी से भाग निकले। अपराधियों ने लूटपाट या किसी पुरानी रंजिश को ले घटना को अंजाम दिया है, फिलहाल इसका पता नहीं लग पाया है। घटना की सूचना मिलने के बाद सासाराम एसडीपीओ दिलीप कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की है।

सदर एसडीपीओ बताया कि दुकान और उसके आसपास ‌ लगे सीसीटीवी कैमरे की वीडियो फुटेज देखकर अपराधियों की पहचान की जा रही है। वहीं अपराधियों के बढ़ते दुस्साहस ने एक बार फिर स्वर्णकारों को दहशत में डाल दिया है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521