search

कन्नौज में बढ़ रहा डेंगू का खतरा, चपेट में 70 गांव, प्रयोगशाला में होगी संक्रमित मरीज के ब्लड की जांच

deltin33 2025-10-21 06:35:50 views 1272
  

प्रयोगशाला में होगी डेंगू संक्रमित मरीज के ब्लड की जांच। फोटो जागरण



जागरण संवाददता, कन्नौज। मच्छर जनित वायरस की पहचान के लिए स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू संक्रमित मरीज का ब्लड सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है। जांच के बाद वायरस के बारे में पता चलेगा। हालांकि अब तक 152 डेंगू संक्रमित मिल चुके हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जिले के आठों ब्लाकों में तेजी से बुखार के मरीज बढ़ रहे है। कई घर बुखार की चपेट में हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जनपद के 70 से अधिक गांव और मुहल्ले डेंगू की चपेट में आ चुके हैं।

जनवरी से अब तक डेंगू के 152 मरीज मिल चुके हैं। 22 सक्रिय मरीजों का उपचार जिला अस्पताल, राजकीय मेडिकल कालेज और निजी अस्पताल चल रहा है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी डेंगू संक्रमित क्षेत्रों की निगरानी कर रहे हैं।

संक्रमित क्षेत्र में घर-घर जाकर टीम एंटी लार्वा का छिड़काव कर रही है। साथ ही लोगों को सफाई-स्वच्छता के लिए प्रेरित कर रही है। मच्छर जनित वायरस की पहचान के लिए विभाग ने डेंगू संक्रमित मरीज का ब्लड सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है।

जांच रिपोर्ट के बाद वायरस का पता चलेगा। जिला मलेरिया अधिकारी यूपी सिंह ने बताया कि डेंगू संक्रमित मरीज का ब्लड सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है। वहां से जांच के बाद पता चलेगा कि यह कौन सा वायरस है।
चार से पांच दिन तक आता बुखार

जिला अस्पताल, राजकीय मेडिकल और सभी सीएचसी में मरीजों की भीड़ हो रही है। मरीज को बुखार करीब चार से पांच दिन तक आता है। साथ ही सिर और पैराें में भी काफी दर्द रहता है। हालांकि चिकित्सकों ने तीन दिन बाद बुखार की जांच कराने की सलाह दी है।
घर में रखें सफाई, पानी का न होने दें जमाव

विभाग के अनुसार मच्छर जलजमाव में ज्यादा रहते हैं। इसलिए सभी लोग घर के आसपास सफाई रखें। साथ सही पानी का जमाव न होने दें। सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें। खिड़कियों पर जाली लगा लें।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521