search

भोजपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध देसी कार्बाइन के साथ एक बदमाश गिरफ्तार

LHC0088 2025-10-21 02:37:06 views 1267
  



जागरण संवाददाता, आरा। भोजपुर जिले के सहार थाना पुलिस ने रविवार की रात ननौर गांव में छापेमारी कर एक बदमाश को देसी कारबाइन, 16 कारतूस और तीन खोखा के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार विजय साव ननौर गंजपर गांव का निवासी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इसकी जानकारी सोमवार को भोजपुर एसपी राज ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है ‌। पकड़े गए बदमाश का पूर्व से भी आपराधिक इतिहास रहा है। पूर्व में पुलिस पर हमले के मामले में जेल भी गया था। इसे लेकर आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी की गई है।

जिले में एक हफ्ते के अंदर दूसरा देसी कारबाइन मिला है। इससे पूर्व चांदी थाना क्षेत्र के रामदिहल टोला से देसी कारबाइन के साथ एक को गिरफ्तार किया गया था।
गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई

इधर,पुलिस को रविवार की रात गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में कुछ असामाजिक तत्व किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए ननौर गांव में छापेमारी की और आरोपित को धर दबोचा गया। पुलिस ने तलाशी के दौरान मौके से एक देसी कारबाइन, 16 कारतूस और तीन खोखा बरामद किए हैं।
आरोपी का पहले से रहा है आपराधिक इतिहास

सहार थाना प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित का पूर्व से भी आपराधिक इतिहास रहा है। उससे पूछताछ की जा रही है। यह जांच की जा रही है कि हथियार कहां से लाया गया और इसका उपयोग किस उद्देश्य से किया जाना था।

उन्होंने कहा कि भोजपुर पुलिस क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है, ताकि विधानसभा चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके। पुलिस ने बताया कि आरोपित के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है और उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें- बिहार चुनाव में अपनों से ही लड़ रहा महागठबंधन, राजद और कांग्रेस ने एक-दूसरे के खिलाफ उतारे प्रत्याशी
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138