search

कहीं चक्रवात तो कहीं तूफानी हवाओं के बीच बारिश... दीवाली के बाद कैसा रहेगा मौसम?

cy520520 2025-10-20 23:36:11 views 1263
  

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी।  



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एक तरफ रोशनी के त्योहार दीवाली की धूम है तो वहीं दूसरी तरफ मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। राजधानी दिल्ली और एनसीआर में दीवाली के अगले दिन मौसम बदलाव देखने को मिल सकता है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार (21 अक्टूबर, 2025) को दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। इस दौरान धुंध भी देखने को मिल सकती है।
दीवाली के एक दिन बाद कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाi ने बताया कि दीवाली के एक दिन बाद देश के कई शहरों के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मुंबई और कोलकाता का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तक रह सकता है, जबकि चेन्नई में अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहेगा। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री होगा। वहीं, शिमला और श्रीनगर में अधिकतम तापमान क्रमशः 19 डिग्री और 23 डिग्री सेल्सियस होंगे, जबकि न्यूनतम तापमान क्रमशः 9 डिग्री सेल्सियस होगा।
चक्रवात का अलर्ट कहां?

इसके अलावा आईएमडी ने बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती दबाव की वजह से अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के लिए चक्रवात का अलर्ट जारी किया है। इसके दीवाली के अगले दिन चरम पर पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि चक्रवाती दबाव के कारण इलाके में 23 अक्टूबर, 2025 को भारी बारिश हो सकती है। स्थानीय बंदरगाहों को भी चेतावनी जारी की गई है।
तूफानी हवाओं के बीच तेज बारिश

साथ ही मौसम विभाग ने कहा कि अंडमान-निकोबार द्वीप समूह की कुछ जगहों पर सोमवार से लेकर बुधवार तक 40-50 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल सकती हैं। साथ ही गरज और भारी बारिश होनी की संभावना है। वहीं अंडमान के सागर में इन हवाओं की रफ्तार बढ़कर 55 किमी. प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

मौसम विभाग ने मछुआरों को सलाह दी है कि वे शुक्रवार तक अंडमान-निकोबार आइलैंड और अंडमान सागर के तट पर न जाएं।

यह भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में बढ़ा प्रदूषण, यूपी-बिहार में समेत इन राज्यों में दीवाली पर कैसा रहेगा मौसम? IMD का अपडेट
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737