search

Deoria News: पुल से सरयू नदी में युवक ने लगाई छलांग, मछली मार रहे मछुआरे ने देखा तो किया ये काम

Chikheang 2025-10-20 23:06:28 views 1265
  



संवाद सूत्र, भागलपुऱ। दीपावली के दिन सुबह स्वजन से नाराज होकर एक युवक पुल से सरयू नदी में छलांग लगा दी। नदी में छलांग लगाते देख नदी में नाव से मछली मार रहे मछुआरों ने देख लिया और उसे बचा लिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बलिया जनपद के मनीयर थाना क्षेत्र के मुड़ियारी गांव निवासी राजेंद्र यादव पुत्र राम श्रृंगार यादव उम्र 40 साल घर से बाजार जाने की बात कह कर बाइक से घर से निकला और सरयू नदी पर बने भागलपुर पुल पर चला आया। बाइक पुल के पास खड़ा कर नदी में छलांग लगा दी।

मछुआरों ने बलिया जिले के उभांव थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंच पुलिस ने स्वजन को सुचित किया। युवक की जान तो बच गई, लेकिन स्थिति नाजुक देख पुलिस ने सीएचसी बेल्थरा रोड पहुंचाया, जहां युवक का उपचार चल रहा है। उभांव इंस्पेक्टर संजय शुक्ला ने बताया कि एक युवक पुल से नदी में छलांग लगाया था। मछुआरों ने बचा लिया है। युवक का उपचार चल रहा है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953