deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

Gold-Silver Price: दीपावली के दिन सोना और चांदी में बड़ी गिरावट, गोल्ड 4144 तो चांदी 11175 रुपये हुई सस्ती

deltin33 2025-10-20 18:36:44 views 681

  

Gold and Silver Price: दीपावली के दिन सोना और चांदी में बड़ी गिरावट, गोल्ड 4144 तो चांदी 11175 रुपये हुई सस्ती


नई दिल्ली। Gold and Silver Price: सोमवार 20 अक्टूबर 2025 को भारत में दीपावली का त्योहार है। आज दीपों के पर्व दीवाली के अवसर पर सोना और चांदी बहुत सस्ते हुए हैं। MCX पर भले ही गोल्ड थोड़ा सा महंगा हुआ है। लेकिन IBJA ने 20 अक्टूबर 2025 के जो सुबह के रेट जारी किए हैं उसमें सोना और चांदी में बड़ी गिरावट नजर आ रही है। IBJA के अनुसार 24 कैरेट 10 ग्राम सोना 4144 रुपये सस्ता हुआ है। वहीं, चांदी 11175 रुपये प्रति किलो सस्ती हुई है। यह गिरावट 17 अक्टूबर के आधार पर आई है। क्योंकि 18 और 19 अक्टूबर को IBJA ने रेट नहीं जारी किए थे। इस दिन सरकारी छुट्टी होने के कारण शनिवार और रविवार को IBJA रेट जारी नहीं करता।   दीवाली के दिन यह बहुत बड़ी गिरावट है। गोल्ड और सिल्वर में इतनी बड़ी गिरावट दीवाली के दिन आने से खरीदारों में खुशी का माहौल है।   
यह भी पढ़ें- PF Withdrawal Rules: पीएफ नियमों को लेकर कन्फ्यूजन? 100 नहीं 75% का ही पूरा 100% निकाल पाएंगे; सरकार ने किया क्लियर   दीवाली पर सोने की कीमतें ऊँची होने पर भी कई लोग सोना खरीदने के लिए दौड़ पड़ते हैं। दिवाली पर कीमती धातु खरीदना सौभाग्य और समृद्धि से जुड़ा है। इस साल सोने की ऊंची कीमतों के कारण, कई उपभोक्ता हल्के वजन के आभूषण या सिक्के खरीद सकते हैं। हालांकि, आज कीमतें कम होने से लोगों को थोड़ी राहत जरूरी मिली है। आइए विस्तार से सोने और चांदी की कीमतों के बारे में जानते हैं।
Gold Price on Diwali: दीपावली के दिन कितना सस्ता हुआ सोना?

20 अक्टूबर को दिवाली के दिन सोने के दामों में बड़ी गिरावट (Gold Rate on Diwali) देखने को मिली है। IBJA के अनुसार आज 24 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड 3357 रुपये सस्ता हुआ है। 17 अक्टूबर 2025 को IBJA के अनुसार 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 130874 रुपये थी। और आज यानी 20 अक्टूबर को 999 फीसदी वाला 10 ग्राम शुद्ध सोना 126730 रुपये हो गई है। यानी इसके दामों में 4144 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है।

वहीं, अगर 995 फीसदी शुद्ध वाले 10 ग्राम सोने की बात करें तो यह 17 अक्टूबर को 130350 रुपये में था। और आज यानी 20 अक्टूबर को यह 126223 रुपये में है। यानी इसमें 4127 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
Silver Rate on Diwali: दीपावली के दिन कितनी सस्ती हुई चांदी?

दीपावली के शुभ अवसर पर चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। IBJA के अनुसार आज चांदी की कीमत 160100 रुपये प्रति किलो है। वहीं, 17 अक्टूबर को चांदी 171275 रुपये प्रति किलो थी। इस हिसाब से चांदी में 11175 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। दीपावली पर चांदी की कीमतों में आई यह गिरावट खरीदारों के लिए खुशी लेकर आई है।

20 अक्टूबर, 2025 को सोने के आभूषणों के लिए IBJA  के अनुसार प्रति ग्राम सोने की कीमत

  • शुद्ध सोना (999): 12673 रुपये
  • 22 कैरेट: 12369 रुपये
  • 20 कैरेट: 11279 रुपये
  • 18 कैरेट: 10265 रुपये
  • 14 कैरेट: 8174 रुपये


यह भी पढ़ें- कोका-कोला, स्प्राइट, थम्सअप की बोतल बनाने वाली कंपनी लाएगी 8800 करोड़ का IPO; Coco-Cola ने किया क्लियर
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

deltin33

He hasn't introduced himself yet.

210K

Threads

0

Posts

710K

Credits

administrator

Credits
70077