search

सीएम का गन्ना कर्मचारियों को दीपावली पर दोहरा तोहफा: बोनस और एसीपी से खिले कर्मचारियों के चेहरे

deltin33 2025-10-20 16:36:54 views 1241
  

प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।



जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। दीपावली के मौके पर गन्ना विभाग के कर्मचारियों को इस बार खुशियों का दोहरा उपहार मिला है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा के बाद गन्ना विभाग ने वित्तीय वर्ष 2024-25 का बोनस कर्मचारियों के खातों में भेज दिया है। साथ ही, 150 से अधिक राजपत्रित, अराजपत्रित तथा सहकारी गन्ना समितियों के कर्मचारियों को एसीपी (वित्तीय स्तरोन्नयन) का लाभ भी प्रदान किया गया है। इस निर्णय से गन्ना कर्मियों में हर्ष और उल्लास का माहौल है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें



मुख्यमंत्री योगी की घोषणा के बाद गन्ना विभाग ने कर्मचारियों के खातों में भेजी राशि

  

गन्ना विकास विभाग ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए कर्मचारियों के बोनस भुगतान की प्रक्रिया पूरी की। बोनस की धनराशि सीधे कर्मचारियों के खातों में भेज दी है। यह लाभ राज्य मुख्यालय से लेकर क्षेत्रीय कार्यालयों तक लगभग सभी श्रेणी के कर्मचारियों को मिला है। उप गन्ना आयुक्त, मुरादाबाद हरपाल सिंह ने बताया कि गन्ना विकास विभाग सदैव किसानों के हितों के प्रति संवेदनशील रहा है। विभाग के कर्मियों ने किसानों की सेवा में जो निष्ठा दिखाई है, उसे सम्मानित करने के लिए यह निर्णय लिया गया है। बोनस और एसीपी से कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा और शासकीय कार्यों में उनकी अभिरुचि और सुदृढ़ होगी।

  
सहकारी समितियों में भी मिली पदोन्नति, कर्मचारियों को त्योहार पर मिल गई है खुशी

  

मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार विभाग ने 150 से अधिक कार्मिकों का एसीपी लाभ स्वीकृत कर दिया है। इसमें राजकीय कार्मिकों के साथ-साथ सहकारी गन्ना समितियों एवं उनकी शीर्ष संस्था उत्तर प्रदेशीय सहकारी गन्ना समिति संघ लिमिटेड, लखनऊ के कर्मचारी भी शामिल हैं। वित्तीय स्तरोन्नयन से अब इन कर्मचारियों को वेतनमान में बढ़ोतरी के साथ भविष्य की प्रोन्नति का मार्ग भी खुला है।

दीपावली से पहले गन्ना कर्मियों के लिए बोनस, एसीपी और पदोन्नति की सौगात आने से विभागीय कार्यालयों में रौनक लौट आई है। कर्मचारियों ने इसे योगी सरकार का सराहनीय निर्णय बताया है। अब गन्ना समितियों और गन्ना संघ के कर्मी न सिर्फ त्योहार की खुशियों में शामिल हैं बल्कि अपने काम को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने को तैयार हैं।


सीजनल कार्मिकों को भी मिली स्थायी नौकरी का तोहफा


दीपावली से पूर्व गन्ना विभाग ने सहकारी गन्ना समितियों के सीजनल कार्मिकों के लिए भी खुशखबरी दी है। आर्थिक रूप से सुदृढ़ हो चुकी समितियों में लंबे समय से कार्यरत मौसमी कर्मियों को अब पदोन्नति देकर स्थायी लिपिक बनाया जा रहा है। गन्ना आयुक्त ने सभी क्षेत्रीय उप गन्ना आयुक्तों को यह प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

अधिकांश परिक्षेत्रों में यह कार्रवाई पूरी कर ली गई है, जिससे अब ये कर्मचारी पूरे वर्ष कार्यरत रहेंगे। यह निर्णय कर्मचारी परिवारों के लिए न केवल आर्थिक राहत देगा बल्कि विभाग के कामकाज में निरंतरता और दक्षता भी सुनिश्चित करेगा। गन्ना विकास विभाग का यह निर्णय सिर्फ कर्मचारियों के कल्याण तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे गन्ना समितियों की कार्यक्षमता और किसानों की सेवा का स्तर भी बढ़ेगा।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521