search

Firozabad Accident: सड़क हादसे में महिला की मौत, स्वजन ने शिकोहाबाद-मैनपुरी रोड किया जाम

Chikheang 2025-10-20 13:37:10 views 1268
  

सड़क हादसे में महिला की मौत के बाद ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन।



जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। शिकोहाबाद क्षेत्र के गांव रामनगर निवासी 30 वर्षीय महिला को खेत में शौच जाते समय अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। सूचना पर स्वजन और ग्रामीणों की मौके पर भीड़ एकत्र हो गई और मार्ग जाम कर दिया गया। शिकोहाबाद सीओ फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  
शौच के लिए सड़क पार कर रही थी महिला


राखी सोमवार सुबह सवा छह बजे शौच करने जा रही थी। वह अपने गांव के बाहर सड़क पार कर रही थी। इस दौरान किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। राखी की मौके पर मृत्यु हो गई। घटना से आक्रोशित स्वजन और ग्रामीणों ने शिकोहाबाद - मैनपुरी रोड पर जाम लगा दिया।
सीओ ने लोगों को समझाकर खुलवाया जाम

  

सीओ अरुण चौरसिया और इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने स्वजन को समझा कर जाम खुलवाया । काफी देर तक जाम लगा रहा। छह वर्ष पहले उसकी शादी हुई थी। वह दो बच्चों की मां थी। सीओ ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर वाहन की तलाश की जा रही है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953