search

दिल्ली-NCR में बढ़ा प्रदूषण, यूपी-बिहार में समेत इन राज्यों में दीवाली पर कैसा रहेगा मौसम? IMD का अपडेट

Chikheang 2025-10-20 12:37:59 views 732
  

दिल्ली में दीवाली से एक दिन पहले प्रदूषण का स्तर बढ़ गया। (फोटो- एएनआई)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Aaj Ka Mausam: सोमवार यानी 20 अक्टूबर को पूरा देश दीवाली का त्योहार मना रहा है। देश में चारों ओर खुशियों की बरसात हो रही है। जहां एक ओर दीप प्रज्वलित करने की तैयारी में हैं; तो वहीं, देश के कई हिस्सों में मौसम के मिजाज में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हल्का कोहरा और लगातार बढ़ता प्रदूषण चिंता सबब बना हुआ है। इधर उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है। दक्षिण भारत के कई राज्यों में लगातार बारिश हो रही है, जिससे जनजीवन पूरी तरीके से प्रभावित है। आइए आपको बताते हैं आज देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम कैसा रहने वाला है...
दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण की मार

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दिल्ली एनसीआर में आज सुबह गुलाबी ठंड का एहसास होगा। हालांकि, दिन भर मौसम साफ रहने की संभावना है। हालांकि, सबसे अधिक चिंता वायु गुणवत्ता को लेकर है, जो लगातार खराब श्रेणी में जा रहा है। दिल्ली की हवा एक बार प्रफिर प्रदूषित हो रही है। माना जा रहा है कि दीवाली के दिन पटाखों के कारण एनसीआर में एक्यूआई और बढ़ सकता है। एनसीआर में प्रदूषण के स्तर को बढ़ता देख, पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण प्राधिकरण (EPCA) ने ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्सन प्लान (GRAP-II) लागू किया है।

यह भी पढ़ें: UP Weather News: कैसा रहेगा Diwali पर यूपी के मौसम का हाल? बारिश या तेज धूप... देखें आज का अपडेट
यूपी में मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश में दीवाली के दिन मौसम पूरी तरीके से साफ रहने वाला है। सुबह और शाम को गुलाबी ठंड का एहसास होगा। वहीं, दिन में धूप खिली रहेगी। इस हफ्ते से पारा में गिरावट देखने को मिल सकती है और सुबह में हल्की धुंध देखने को मिलने की संभावना है। वहीं, पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहने की प्रबल संभावना है।
बिहार के मौसम का हाल

बिहार में जहां चुनाव के कारण सियासी पारा हाई है, तो मौसम के मिजाज में ठंडक रहने वाली है। आईएमडी के अनुसार राज्य के अधिकांश जिलों में सोमवार को सामान्य मौसम रहेगा। दिन में धूप खिली रहेगी और रात में हल्की ठंड का एहसास होगा।

यह भी पढ़ें: दीपावली त्योहार पर बारिश या धुंध? दीपावली के मौसम को लेकर मौसम विभाग की बड़ी अपडेट
पहाड़ी राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम?

अक्तूबर की शुरुआत से ही पहाड़ों पर बर्फबारी जारी है। उत्तराखंड में कई सालों बाद अक्तूबर में ही बर्फबारी देखने को मिल रही है। लगातार बर्फबारी के कारण तापमान लगातार कम होता नजर आ रहा है। आईएमडी के अनुसार, अगले 2 दिनों तक राज्य के कुछ जिलों में बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। बदलते मौसम और आने वाले दिनों में छुट्टियों के कारण पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर से पर्यटकों की संख्या में इजाफा देखने को मिल सकता है।

अपने शहर के मौसम के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953