search

सीएम योगी ने रामलीला देख की कलाकारों की हौसला अफजाई, चार देशों की रामलीलाओं का किया गया मंचन

LHC0088 2025-10-20 06:37:13 views 970
  



डिजिटल डेस्क, अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपोत्सव में रविवार को रामलीलाओं का मंचन देखा। अयोध्या में पांच देशों (श्रीलंका, इंडोनेशिया, रूस, थाईलैंड, नेपाल) की रामलीलाओं का मंचन किया गया। इसके साथ ही मेजबान उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों के कलाकारों ने भी रामलीला का मंचन किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच से विभिन्न प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित भी किया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रमों का उठाया आनंद

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामकथा पार्क में विभिन्न रामलीलाओं के कलाकारों का मंचन देखा और उनकी हौसलाअफजाई की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिंडरमेयर बरेली की रामलीला देखी। उन्होंने श्रीलंका के कलाकारों का मंचन देखा। सीएम ने श्रीलंका के कलाकारों की भी हौसलाअफजाई की। सीएम ने उत्तराखंड की रामलीला के कलाकारों की प्रस्तुति का भी अवलोकन किया।

मुख्यमंत्री ने विजेताओं को किया पुरस्कृत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया। मुख्यमंत्री ने दीपोत्सव कविता प्रतियोगिता की विजेता हिमानी पांडेय व दीपोत्सव चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता रोहन कुमार को मंच पर सम्मानित किया। वहीं कोलंबो विश्वविद्यालय श्रीलंका में हिंदी की प्रोफेसर अमिला दमयंती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्रीलंका की रामलीला में प्रयुक्त मुखौटे को भेंट किया।

इस दौरान स्वामी राघवाचार्य जी महाराज, संतोष दास जी महाराज \“सतुआ बाबा\“, कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, विधायक अभय सिंह, चंद्रभानु पासवान, वेदप्रकाश गुप्त आदि मौजूद रहे।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138