search

मातम में बदली दीपावली की खुशियां, लुधियाना में मामूली विवाद में चली गोलियां; पड़ोसी घायल

LHC0088 2025-10-20 04:35:57 views 1184
  

लुधियाना: पड़ोसी विवाद में फायरिंग, एक घायल



जागरण संवाददाता, लुधियाना। बस्ती जोधेवाल इलाके में शनिवार शाम फांबड़ा रोड स्थित प्रेम विहार कालोनी में पड़ोसियों में झगड़ा हो गया। इस दौरान फायरिंग की गई, जिसमें 32 वर्षीय विनोद शर्मा घायल हो गए, जिनके पेट में गोली लग गई। घायल का अस्पताल में उपचार चल रहा है। विनोद की पत्नी आरती की शिकायत पर थाना जोधेवाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

आरोपितों की पहचान अनीता, शुभम, प्रिया, संजय शर्मा, दीपक कुमार, मनीष गुप्ता और अमरजीत सिंह के रूप में हुई है। घटना शाम करीब चार बजे की है। विवाद की शुरुआत संजय शर्मा और विनोद शर्मा के बीच कहासुनी से हुई जो बाद में हाथापाई में बदल गई।

जानकारी के अनुसार शनिवार को संजय शर्मा ने अपने घर पर दो युवकों को बुलाया था। उन युवकों ने विनोद से मारपीट की और गोली चला दी। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि दोनों परिवारों के बीच विवाद एक पक्ष की बेटी से जुड़ा मामला था। इसी को लेकर दोनों परिवारों में तनाव चल रहा है।

घटना से कुछ देर पहले आरोपित पक्ष की महिलाएं अनीता अपने पति और बच्चों के साथ आरती के ब्यूटी पार्लर पर पहुंचीं थीं, जहां उन्होंने आरती, उसके पति और सास के साथ मारपीट की। थोड़ी देर बाद तीन युवक एक कार में आए। उन्होंने विनोद को पकड़ लिया और दीपक ने गोली चला दी और फरार हो गए। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138