BJP विधायक पवन यादव निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव  
 
  
 
संवाद सूत्र, कहलगांव। कहलगांव विधानसभा क्षेत्र एनडीए गठबंधन के तहत जदयू के खाते में चले जाने पर भाजपा विधायक पवन कुमार यादव बागी होकर चुनाव लड़ेंगे। सोमवार को नामांकन करने का निर्णय लिया गया है।   
 
भाजपा कार्यकर्ताओं की एक आभार सभा एक होटल में रखी गई थी।सभा में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता ,मंडल अध्यक्ष,बूथ अध्यक्ष एवं विधायक के समर्थक मौजूद थे। बैठक होने की सूचना पर भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष कुमार भी पहुंचे थे।   
जदयू के खाते में जाने पर कार्यकर्ताओं में रोष  
 
कहलगांव विधानसभा क्षेत्र जदयू के खाते में जाने पर कार्यकर्ताओं में काफी रोष देखा गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि बिहार में सबसे ज्यादा मतों से जीतकर आजादी के बाद कहलगांव में भाजपा का खाता खुला था। नेतृत्व ने अन्याय किया है।नेतृत्व के इस गलत निर्णय का विरोध करते हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें  
 
कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने विधायक पवन कुमार यादव को निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए दबाव दिए जिसे विधायक ने स्वीकार किया।जिलाध्यक्ष स्थिति को देख निकल गए। जिलाध्यक्ष ने पत्रकारों को कहा कि गठबंधन धर्म का पालन किया जाना चाहिए। आभार यात्रा सभा की सूचना पर आए थे।   
भाजपा मेरा परिवार है   
 
विधायक पवन ने कहा कि क्षेत्र की जनता जो कहेगी वही करेंगे।23 साल से इस क्षेत्र की सेवा कर रहा हूं।आगे भी करता रहूंगा।2020 में सभी ने मिलकर विधायक बनाया था।पांच साल के कार्यकाल में क्षेत्र का विकास किया हूं।भाजपा मेरा परिवार है उसकी सेवा की है।  
 
जनता ने नामांकन की तैयारी शुरू कर दी है।जदयू उम्मीदवार शुभानंद मुकेश विधायक से जाकर मिले थे परंतु इसका कोई असर नहीं हुआ। |