search

कौशांबी-चित्रकूट मार्ग पर सफर होगा आसान, दूरी 20 किमी होगी कम, यमुना पुल पर मार्च से शुरू हो सकता है आवागमन

Chikheang 2025-10-20 00:08:27 views 1031
  

कौशांबी के चक गुलाम आलम, कोसम इनाम में यमुना पर निर्माणाधीन पुल। जागरण              



जागरण संवाददाता, कौशांबी। जिले के लोगों को चित्रकूट आने-जाने के लिए नए साल (मार्च तक) में यमुना नदी पर एक और पुल मिल जाएगा। पुल का काम करीब 81 प्रतिशत पूरा हो चुका है। इससे चित्रकूट की दूरी करीब 20 से 25 किलोमीटर कम हो जाएगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
चक गुलाम से चित्रकूट के बियावल घाट तक बन रहा पुल

दोनों जनपदों की दूरी कम होने से लोगों के समय और खर्च (दोनों) की बचत होगी। दरअसल, लोगों की सुविधा के लिए शासन की ओर से कौशांबी विकास खंड क्षेत्र के चक गुलाम से चित्रकूट में बियावल घाट तक पुल का निर्माण कराया जा रहा है।
सेतु निगम ने अप्रैल 2021 में शुरू कराया था निर्माण

चक गुलाम से चित्रकूट तक लगभग 116.97 करोड़ रुपये की लागत से 970.88 मीटर लंबे दो लेन पुल का निर्माण सेतु निगम द्वारा अप्रैल 2021 में शुरू कराया गया। शुरुआत में काम की रफ्तार ठीक थी, लेकिन बीच में शासन द्वारा बजट जारी न किए जाने के कारण काम की गति एकदम कुंद पड़ गई थी। इसकी वजह से पुल के निर्माण के लिए निर्धारित समय सीमा मार्च 2025 तक पूरा नहीं हो सकता था।
क्या है विभागीय दावा

पिछले साल ही कार्यदायी संस्था द्वारा कार्य समाप्त होने की समय सीमा बढ़ाने के लिए शासन को सेतु निगम के माध्यम से पत्र भेजा गया था। विभागीय दावे के मुताबिक अब तक लगभग 81 प्रतिशत काम पूरा कर लिया गया है। इस पुल के चालू हो जाने से चित्रकूट और मध्य प्रदेश की दूरी लगभग 20 से 25 किमी कम हो जाने की संभावना है। अभी लोगों को राजापुर अथवा महिला घाट पर बने यमुना पुल व पाली घाट पर नाव के सहारे चित्रकूट आना-जाना पड़ता है। नाव से आने-जाने पर जान भी जोखिम में रहती है।  
क्या कहते हैं सेतु निगम के अधिकारी

सेतु निगम के उप परियोजना प्रबंधक एसपी सिंह का कहना है कि पुल का निर्माण करीब 81 प्रतिशत पूरा हो गया है। काम तेजी से चल रहा है। मार्च 2026 तक पुल का संचालन शुरू हो जाने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- प्रतापगढ़ में धान के खेत में घुसा मगरमच्छ, रात भर ग्रामीणों में दहशत, सुबह वन विभाग की टीम ने पकड़कर गंगा नदी में छोड़ा

यह भी पढ़ें- प्रयागराज के दिवाली बाजार में हादसा, राजरूपपुर में भीड़ में घुसी कार, एक की मौत, चालक सहित 7 घायल, हंगामा
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953