search

Deepotsav 2025: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में किया राम व सीता के स्वरूप का स्वागत

cy520520 2025-10-19 21:08:31 views 924
  



जागरण संवाददाता, अयोध्या: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामनगरी अयोध्या में नौवें दीपोत्सव को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने रविवार को राम कथा पार्क में हेलीकॉप्टर से पहुंचे भगवान राम व सीता के स्वरूप का स्वागत किया।

राम व सीता के स्वरूप साथ ही मुख्यमंत्री ने रामकथा पार्क में संतों व महंतो का अंगवस्त्र देकर सम्मान किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर संतो को दीवाली का उपहार भी दिया।

भगवान राम और मां जानकी पुष्पक विमान के प्रतीक हेलीकॉप्टर से अयोध्या पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वहां पर भगवान राम के स्वरूप का माल्यार्पण किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसके बाद उनको राम कथा पार्क से मुख्य कार्यक्रम स्थल तक रथ पर बैठाकर ले गये। दीपोत्सव स्थल राम की पैड़ी पर एटीएस कमांडो की तैनाती की गई है। यहां दीयों में तेल और बाती डालने का कार्य किया गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737