search

दूसरे से बात करने के शक में प्रेमी ने की थी किशोरी की हत्या, वारदात को अंजाम देकर पोखरे में फेंक दिया था शव

Chikheang 2025-10-19 16:37:35 views 1275
  

आरोपित की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही थी पुलिस



जागरण संवाददाता, देवरिया। गौरीबाजार थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को उसके प्रेमी ने ही मौत के घाट उतार कर उसे पोखरे में फेंक दिया। उसके बाद फरार हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया तो उसने घटना की कहानी बताई। पुलिस ने आरोपित को शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

आरोपित मुंशी उर्फ नेयाजुद्दीन का किशोरी से प्रेम संबंध था। उसे शक हो गया था कि वह किसी और लड़के से बात कर रही है। इसी शक में वह उसे 13 अक्टूबर की रात मिलने के लिए बुलाया और उसे मौत के घाट उतार कर शव को पोखरे में फेंक दिया।

घटना के बाद किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित मुंसी उर्फ नेयाजुद्दीन पुत्र रहमुद्दीन निवासी रतनपुर थाना गौरीबाजार के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की।

मुखबिर की सूचना पर रेलवे पश्चिमी ढाला के पास से पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राहुल कुमार सिंह, का. रमेश यादव, सुरजीत यादव, कां. अभिनव यादव आदि शामिल रहे।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953