search

UP Weather Update: दिवाली पर यूपी के मौसम का पलटवार... रात में होगी ठंडक, देखें लेटेस्ट अपडेट

deltin33 2025-10-19 12:37:03 views 1145
  

प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।



डिजिटल डेस्क, लखनऊ। यूपी में दीपावली पर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार न्यूनतम तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगी, जबकि अधिकतम तापमान में अधिक उतार-चढ़ाव नहीं आएगा। मौसम में यह परिवर्तन पछुआ हवाओं के कमजोर पड़ने की वजह से होगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
ऐसा रहा तापमान

यूपी के अधिकांश शहरों में शनिवार को सुबह से धूप निकली। दिनभर आसमान साफ रहा और धूप निकली। शाम ढलने के बाद और रात में हल्की ठंड का अहसास हुआ। अधिकांश शहरों में अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य से अधिकतम तापमान 1.3 डिग्री सेल्सियस कम और न्यूनतम तापमान 0.7 डिग्री सेल्सियस कम रहा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस रहा था।
ये है मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विज्ञानी मो. दानिश ने बताया कि पछुआ हवाएं कमजोर पड़ी हैं, जिससे न्यूनतम तापमान में आगामी दिनों में एक से दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी।
आगरा का मौसम

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि रविवार को आसमान साफ रहेगा और धूप निकलेगी। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में अधिक बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।
आज का मौसम

गोरखपुर में रविवार को मौसम साफ रहेगा। चमकदार धूप निकलेगी। देवरिया और बस्ती में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521