search

रोमांचक हुआ घाटशिला उपचुनाव, जयराम महतो की पार्टी ने रामदास मुर्मू को बनाया उम्मीदवार

LHC0088 2025-10-19 12:36:59 views 1257
  

घाटशिला उपचुनाव में तीनों पार्टियों के प्रत्याशी  



संवाद सहयोगी, घाटशिला। घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांति मोर्चा (जेएलकेएम) ने रामदास मुर्मू को अपना प्रत्याशी बनाया है। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो ने इसकी घोषणा की।

रामदास मुर्मू ने पिछला विधानसभा चुनाव भी लड़ा था। उन्हें तब 8092 वोट मिले थे। रामदास मुर्मू तीसरे नंबर पर थे। इसबार के उपचुनाव में भी पार्टी ने उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया है। शनिवार को प्रत्याशी रामदास मुर्मू ने घाटशिला अनुमंडल कार्यालय में नाम निर्देशन प्रपत्र खरीदा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
शनिवार तीन लोगों ने खरीदा नामांकन प्रपत्र

घाटशिला उपचुनाव को लेकर शनिवार को तीन लोगों ने घाटशिला अनुमंडल कार्यालय से नाम निर्देशन प्रपत्र खरीदा है। इनमें रामदास मुर्मू, मंगल मुर्मू व बिक्रम किस्कू के नाम शामिल है। अनुमंडल कार्यालय में शनिवार को भी गहमा गहमी देखी गई। नामांकन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजामात रहे थे।
दीपावली के बाद चुनाव प्रचार अभियान तेज करेगी भाजपा

घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन के नामांकन के बाद अब प्रचार अभियान की तैयारी है। दीपावली के बाद प्रदेश भाजपा घाटशिला में प्रचार अभियान को तेज करेगी।  

प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू घाटशिला में कैंप कर पार्टी प्रत्याशी के लिए चुनाव अभियान का नेतृत्व करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा और रघुवर दास भी दीपावली के बाद घाटशिला में लगातार दौरा करेंगे।

बाबूलाल सोरेन के पिता और पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन लगातार उनके पक्ष में प्रचार कर रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी के नामांकन सभा में उमड़ी भीड़ से पार्टी उत्साहित है। एनडीए से सभी सहयोगी दल, आजसू और जदयू के नेता भी घाटशिला में प्रचार अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। संताल परगना से भी आदिवासी नेताओं को घाटशिला में प्रचार अभियान में लगाया जाएगा।
राज्य सरकार को असफल और भ्रष्ट बताने में लगी भाजपा

उपचुनाव में भाजपा राज्य सरकार पर हमलावर है। पार्टी प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन ने अपने इंटरनेट मीडिया पर राज्य सरकार को असफल, भ्रष्ट और आदिवासियों की विरोधी बताया है।  

घाटशिला क्षेत्र में सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य की स्थिति को दयनीय बताते हुए भाजपा नेता क्षेत्र में जनसंपर्क कर रहे हैं। गोड्डा में आदिवासी नेता सूर्या हांसदा की पुलिस एनकाउंटर में हुई मौत को भी भाजपा घाटशिला में मुद्दा बनाने की कोशिश करेगी।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138