search

दिल्ली नगर निगम उपचुनाव: आप की 12 सीटों पर जीत की तैयारी, प्रभारी और पर्यवेक्षक की नियुक्ति

cy520520 2025-10-19 04:07:27 views 1237
  

आप दिल्ली नगर निगम उपचुनाव में 12 सीटों पर जीतने की रणनीति के साथ मैदान में उतरी।



राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी नगर निगम उपचुनाव में तीन सीटों की जगह 12 सीटों पर जीतने की रणनीति के तहत चुनावी मैदान में उतर चुकी है। अभी उपचुनाव के लिए तारीखों की घोषणा भी नहीं हुई है कि आम आदमी पार्टी ने 12 वार्डों के लिए प्रभारी और पर्यवेक्षक सहित अन्य महत्वपूर्ण कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंप दी है। इन नेताओं ने अपने अपने इलाकों में जाना भी शुरू कर दिया है। आप रणनीतिकारों की मानें तो आम आदमी पार्टी इस चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करने जा रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

उनके अनुसार दिल्ली में भाजपा की सत्ता आने के बाद से सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। सत्तासीन भाजपा का अधिकारियों पर अंकुश नहीं है और भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है। इस माहौल में आप नेता सभी 12 सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ने की तैयारी में लग गए हैं।

यहां बता दें कि गत फरवरी में दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के तीन पार्षद विधायक बन गए थे। इनमें चांदनी चौक, मटिया महल और दक्षिणपुरी वार्ड शामिल हैं। हालांकि 12 में से नौ सीटों पर भाजपा के निगम पार्षद विधायक बने हैं। ऐसे में आम आदमी पार्टी निगम वार्डों पर अपनी संख्या बढ़कर दिल्ली में अपने समर्थन में माहौल बनाने का संदेश भी देने की कोशिश में है।
आप ने जिन नेताओं को प्रभारी बनाया है उनमें ये नाम हैं शामिल

दक्षिणपुरी वार्ड के लिए सहीराम, संगम विहार- ए के लिए ब्रह्म सिंह तंवर, ग्रेटर कैलाश से सोमनाथ, शालीमार बाग बी-के लिए जितेंद्र तोमर, अशोक विहार के लिए अखिलेश त्रिपाठी, चांदनी महल के लिए चौधरी जुबेर, द्वारका- बी के लिए जरनैल सिंह, मुंडका के लिए ऋतुराज गोविंद, नारायण के लिए विशेष रवि, ढिचाऊं कलां के लिए विनय मिश्रा, विनोद नगर के लिए कुलदीप कुमार और चांदनी चौक के लिए संजीव झा का नाम शामिल है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737