search

IND W vs ENG W: जीत की राह पर लौटना चाहेगी भारतीय टीम, सेमीफाइनल की सीट लगी है दांव पर

Chikheang 2025-10-19 01:50:45 views 1235
  

भारतीय महिला को लौटना होगा जीत की पटरी पर। फाइल फोटो



जेएनएन, इंदौर। पिछले दो मैचों में मिली हार से मेजबान भारतीय महिला क्रिकेट टीम का वर्ल्ड कप में सफर कुछ लड़खड़ाया है। अब रविवार को होने वाले मुकाबले में चुनौती इंग्लैंड की है। सेमीफाइनल में होड़ में बने रहने के लिए इस मैच का परिणाम महत्वपूर्ण होगा। इंग्लैंड की टीम अब तक एक भी मैच नहीं हारी है, लेकिन राहत की बात है कि दोनों टीमों के बीच पिछली टक्कर में भारत ने ही जीत दर्ज की थी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इंदौर में शुक्रवार को हुई बूंदाबांदी के बाद शनिवार दोपहर बाद करीब आधे घंटे तक हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को मौसम साफ रहेगा और मैच बिना किसी रुकावट के पूरा हो सकेगा। भारतीय टीम को अपने पिछले दो मैचों में लगातार हार का सामना करना पड़ा है। अंतिम चार टीमों में ऑस्ट्रेलिया (नौ अंक) पहले ही स्थान पक्का कर चुकी है।
साउथ अफ्रीका की भी सीट पक्की

साउथ अफ्रीका (आठ अंक) दूसरे नंबर पर है। इंग्लैंड चार मैचों में तीन जीत और एक बिना रिजल्ट मैच से सात अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। भारत चार मैचों में दो जीत और दो हार से चार अंकों के साथ चौथे स्थान पर है। भारत को इंग्लैंड के बाद न्यूजीलैंड से 23 अक्टूबर को और बांग्लादेश से 26 अक्टूबर को मैच खेलना है।
एक हफ्ते का मिला है आराम

ऑस्ट्रेलिया से मिली हार के बाद टीम को करीब एक सप्ताह का आराम मिला है। टीम के खिलाड़ियों ने इस समय का पूरा उपयोग कर अपनी कमजोरियों को दूर करने का प्रयास किया। भारतीय टीम ने शनिवार को वैकल्पिक अभ्यास सत्र में केवल स्मृति मंधाना ही स्टेडियम पहुंची थी। स्मृति ने इनडोर नेट्स पर अभ्यास किया।
300 रन के बाद भी मिली हार

भारतीय टीम को पिछले मैच में 300 से ज्यादा रन बनाने के बाद भी हार मिली थी। टीम के लिए बल्लेबाजी ज्यादा परेशानी नहीं हैं। दोनों सलामी बल्लेबाज प्रतिका रावल और स्मृति मंधाना अच्छी लय में हैं और पिछले मैच में अर्धशतक बनाया था। कप्तान हरमनप्रीत कौर, हरलीन देओल, जेमिमा राड्रिग्स और रिचा घोष ने उपयोगी योगदान दिया था।
निचले क्रम की बल्लेबाजी चिंता का विषय

हालांकि, निचले क्रम की लड़खड़ाहट टीम के लिए चिंता है। ऐसे ही टीम की गेंदबाजी भी चिंता का कारण है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वह 300 से ज्यादा के स्कोर की भी रक्षा नहीं कर सके थे। उन्हें इस मैच में बेहतर प्रदर्शन करना होगा।

यह भी पढ़ें- IND W vs ENG W: भारतीय टीम की बढ़ी टेंशन, इंग्‍लैंड के खिलाफ मैच से पहले हरमन ब्रिगेड को लगा जोरदार झटका
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953