search

Bihar Elections: गया में पूर्व एमएलसी ने छोड़ा जदयू, जन सुराज ने बताया उम्‍मीदवार

deltin33 2025-10-19 01:07:29 views 1248
  

जन सुराज का सिंंबल लेकर लौटते संजीव श्‍याम सिंह (बीच में)। जागरण  



संवाद सहयोगी, टिकारी (गया)। पूर्व विधान पार्षद व जदयू नेता संजीव श्याम सिंह ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। अब वे जन सुराज पार्टी से गुरुआ के उम्‍मीदवार होंगे। उन्‍होंने जदयू के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर इस्‍तीफे का ऐलान किया है। आरोप लगाया है कि पार्टी नेतृत्‍व लगातार उनकी उपेक्षा कर रहा था।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
एक वर्ष से कर रहे थे तैयारी, मिला धोखा  

अपने इस्‍तीफे में पूर्व एमएलसी ने लिखा है कि समता पार्टी के गठन के समय से वे नीतीश कुमार के साथ जुड़े रहे हैं। दो बार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से बिहार विधान परिषद सदस्य निर्वाचित हुए। वे एक वर्ष से अतरी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। इस संदर्भ में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को लगातार अवगत भी करा रहे थे, लेकिन अंतिम समय मे पार्टी ने यह सीट हम को सौंप दी। यह उनके साथ धोखा किया गया है। ऐसे में पार्टी में बने रहने का अब कोई मतलब नहीं है। संजीव श्‍याम सिंह ने बताया कि वे गुरुआ विधानसभा सीट से जन सुराज पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। शनिवार को उन्‍होंने एनआर रसीद कटवा ली। 20 को नामांकन करेंगे।   
जन सुराज ने गुरुआ से बनाया प्रत्‍याशी

इससे पूर्व संजीव श्‍याम सिंह ने जन सुराज की सदस्‍यता ग्रहण की। राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने शनिवार को अपने पटना स्थित शेखपुरा हाउस में उन्हें पार्टी सिंबल दिया। संजीव सिंह ने कहा कि मेरे लिए राजनीति, जनसेवा और जनसरोकार का माध्यम है। मैने पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ गया शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की सेवा की है और आगे भी उसी प्रतिबद्धता के साथ गुरुआ की जनता की सेवा करूंगा। गुरुआ की जनता ने हमेशा बदलाव और जागरूकता का संदेश दिया है, और अब समय है कि जन सुराज के विचारों को धरातल पर उतारा जाए।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521