search

बांदा के मुस्लिम युवक ने संत प्रेमानंद को एक किडनी देने की जताई इच्छा, चिट्ठी लिखकर कही ये बात

deltin33 2025-10-18 23:38:46 views 1238
  



जागरण संवाददाता, बांदा। बांदा शहर के एक मुस्लिम युवक ने प्रेमानंद महाराज को किडनी दान करने की इच्छा जताई है। युवक ने संत के नाम लिखी चिट्ठी में कहा कि महाराज आप समाज के प्रेरक हैं। आप पूरी दुनिया को अमन चैन का पैगाम देते हैं। पथ प्रदर्शक होने के नाते आपको स्वस्थ्य रखने की जिम्मेदारी समाज के हर वर्ग की है।

प्रेमानंद महाराज के जीवन और संदेश से प्रभावित होकर बांदा में बुंदेलखंड इंसाफ सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ए एस नोमानी ने संत प्रेमानंद जी महाराज को पत्र लिखकर अपनी किडनी देने की पेशकश की है। बांदा शहर के जरैली कोठी के रहने वाले एक 35 वर्षीय मुस्लिम युवक ए एस नोमानी ने संत प्रेमानंद जी महाराज’ को अपनी एक किडनी दान करने की इच्छा जताई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

युवक ने इसे सांप्रदायिक सद्भाव में अपना योगदान बताया है। राधा वल्लभ संप्रदाय से जुड़े वृंदावन निवासी संत लगभग दो दशकों से पालीसिस्टिक किडनी रोग से पीड़ित हैं। लगभग 18-19 साल पहले दोनों किडनी खराब होने के बाद, वे नियमित डायलिसिस पर जीवित हैं।

फिर भी, 56 वर्ष की आयु में, वे अपनी दैनिक आध्यात्मिक साधना जारी रखते हैं। उनकी इसी निष्ठा के साथ अनुयायी उनकी आस्था और दृढ़ता की तारीफ करते हैं। ए एस नोमानी ने कहा कि संत प्रेमानंद महाराज सामाजिक सद्भाव के प्रतीक हैं, समाज को निरंतर एक नई दिशा देते हैं ऐसे में समाज में रहने के नाते हम सभी का दायित्व है कि हम उनकी कुशलता के लिए प्रयत्नशील हों।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521