search

Palamu News: झामुमो नेता की हत्या का मुख्य आरोपित गिरफ्तार, जमीन को लेकर हुआ था विवाद

LHC0088 2025-10-18 20:07:27 views 845
  
झामुमो नेता की हत्या का मुख्य आरोपित गिरफ्तार






संवाद सूत्र, पांकी (पलामू)। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के पांकी प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना सिन्हा के हत्या का मुख्य आरोपित अरुण उर्फ डोमन ठाकुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम पांकी थाना क्षेत्र में छापेमारी कर आरोपी को दबोचा। बताया जा रहा है कि वह पांकी इलाके में ही छिपा हुआ था।

पांकी सर्किल इंस्पेक्टर पूनम टोप्पो और पांकी थाना प्रभारी राजेश रंजन ने शनिवार को पत्रकारों को बताया कि आरोपी अरुण ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
बीते 14 अक्टूबर को हुई थी हत्या

14 अक्टूबर को पांकी थाना क्षेत्र के डंडारकला गांव में झामुमो नेता जितेंद्र प्रसाद सिन्हा उर्फ मुन्ना सिन्हा की टांगी से वार कर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की थी। प्राथमिक जांच में हत्या का आरोप गांव के ही निवासी अरुण ठाकुर पर लगा था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए हत्याकांड में इस्तेमाल टांगी को पहले ही बरामद कर लिया था।
जमीन विवाद बना हत्या की वजह

आरोपी अरुण ठाकुर और मृतक मुन्ना सिन्हा के बीच लंबे समय से जमीन विवाद चल रहा था। घटना के दिन मुन्ना सिन्हा विवादित जमीन की जोताई करा रहे थे। इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी हुई।

आरोप है कि इसी विवाद में अरुण ठाकुर ने टांगी से वार कर मुन्ना सिन्हा की हत्या कर दी। मुन्ना सिन्हा के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई थीं, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138