search

Vijay Sinha: 2005 में 80 वोटों से मिली थी हार, अगले ही विधानसभा चुनाव में रच दिया इतिहास

deltin33 2025-10-18 18:08:10 views 1285
  

विजय सिन्हा का राजनीतिक सफर



जागरण संवाददाता, मुंगेर। लखीसराय विधानसभा क्षेत्र 1977 में अस्तित्व में आया। इसके बाद से अब तक के लगभग 48 वर्ष के चुनावी इतिहास में सबसे कम मतों के अंतर से हार 2005 में दर्ज की गई।

बताते चलें कि 2005 में दो बार विस चुनाव हुआ था। पहले चुनाव में भाजपा के विजय कुमार सिन्हा को जीत मिली। उन्होंने राजद के फुलेना सिंह को 1448 वोट के अंतर से पराजित किया था, पर उस बार विधानसभा का गठन नहीं हुआ। ट विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इसके बाद अक्टूबर 2005 में दूसरी बार चुनाव हुआ। इसमें राजद के फुलेना सिंह ने भाजपा के विजय कुमार सिन्हा को महज 80 वोट से पराजित किया। इस चुनाव के बाद ही एनडीए को बिहार में पहली बार स्पष्ट जनादेश मिला था तथा मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार ने बिहार की सत्ता संभाली थी।

वहीं दूसरी ओर लखीसराय विस क्षेत्र के राजनीतिक इतिहास की सबसे बड़ी चुनावी जीत 2010 की चुनावी जीत है। इस चुनाव में भाजपा के विजय कुमार सिन्हा ने ही राजद के फुलेना सिंह को 59620 के बड़े अंतर से हराया था।

इसके बाद से अब तक विजय कुमार सिन्हा लखीसराय विस क्षेत्र से अजेय बने हुए हैं। इस प्रकार कहें तो महज 80 वोट के अंतर से विजय सिन्हा की ही हार भी हुई और 59620 मतों के बड़े अंतर से विजय सिन्हा की ही जीत भी हुई, तो दूसरी ओर महज 80 वोट से अंतर से फुलेना सिंह की ही जीत हुई और 59620 वोट से बड़े अंतर से फुलेना सिंह ही हारे भी।

यह दोनों हार-जीत लखीसराय विस क्षेत्र के चुनावी इतिहास का ऐसा रिकार्ड बन गया जो आने वाले समय में कब टूटेगा, कोई नहीं बता सकता।
अंतिम दिन लखीसराय से 13 और सूर्यगढ़ा से सात अभ्यर्थियों ने किया नामांकन

विधानसभा चुनाव के पहले चरण को लेकर चल रही नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार को संपन्न हो गई। नामांकन के अंतिम दिन लखीसराय विधानसभा क्षेत्र से 13 और सूर्यगढ़ा विधानसभा सीट से सात प्रत्याशियों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया।

इस प्रकार लखीसराय विस क्षेत्र से प्रत्याशियों की कुल संख्या 17 और सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशियों की कुल संख्या 10 तक पहुंच गई। अंतिम दिन लखीसराय विधानसभा क्षेत्र से एकमात्र महिला प्रत्याशी के रूप में कालेश्वरी देवी ने लोहिया जनता दल के उम्मीदवार के रूप में नामांकन कराया। नामांकन प्रक्रिया के दौरान करीब दो घंटे तक नामांकन कक्ष में दोनों विधानसभा क्षेत्र के प्रेक्षक भी मौजूद रहे।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131