search

Gold Rate Today: 1 लाख के ऊपर 24 और 22 कैरेट क्यों खरीदें, जब 50 हजार से कम में मिल रहा 9 कैरेट गोल्ड; देखें रेट

Chikheang 2025-10-18 18:07:32 views 1256
  

Gold Rate Today: 1 लाख के ऊपर 24 और 22 कैरेट क्यों खरीदें, जब 50 हजार से कम में मिल रहा 9 कैरेट गोल्ड; देखें रेट



नई दिल्ली। Gold Rate Today 9 Carat:  आज पूरा भारत धनतेरस का त्योहार मना रहा है। इस खास मौके पर भारत के लगभग हर एक घर में सोने और चांदी की खरीदारी कर रहे हैं। हालांकि, इस बार सोना और चांदी के दाम आसमान छू रहे हैं, इस वजह से बहुत से गोल्ड खरीदने से परहेज कर रहे हैं। हालांकि, जरूरी नहीं कि आप 22 कैरेट या फिर 18 कैरेट गोल खरीदें। आप चाहें तो 9 कैरेट गोल्ड की ज्वेलरी खरीद सकते हैं। अब सवाल यह उठ रहा है कि आखिर 9 कैरेट गोल्ड का रेट क्या होगा?

वैसे 9 कैरेट गोल्ड को लेकर रेट कोई फीस नहीं होता। इसे 22 कैरेट, 18 कैरेट, 14  कैरेट के आधार पर निकाला जाता है। हमने 9 कैरेट गोल्ड रेट को लेकर कमोडिटी एक्सपर्ट और केडिया एडवाइजरी के फाउंडर अजय केडिया से संपर्क साधा। अजय केडिया की टीम ने हमें अलग अलग प्योरिटी के आधार पर 9 कैरेट गोल्ड का रेट बताया। हालांकि इसमें परिवर्तन भी हो सकता है। यह एक अनुमानित रेट है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
9 Carat Gold Rate Today: कितना है 9 कैरेट गोल्ड का रेट?

लोग धनतेरस के शुभ दिन पर सोना खरीदने के लिए अधिक कीमत चुकाने को तैयार हैं, क्योंकि यह त्योहार धन और समृद्धि की देवी लक्ष्मी का सम्मान करता है। धनतेरस को सोना खरीदने का शुभ समय माना जाता है, जो घर और व्यवसायों के लिए सौभाग्य का प्रतीक है।

आज यानी शनिवार 18 अक्टूबर 2025 धनतेरस के दिन 999 प्योरिटी वाले सोने के हिसाब से 9 कैरेट गोल्ड का रेट 48594 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

  • 995 प्योरिटी वाले सोने के हिसाब से 9 कैरेट गोल्ड का रेट 48400 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

  • 916 प्योरिटी वाले सोने के हिसाब से 9 कैरेट गोल्ड का रेट 44512 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

  • 750 प्योरिटी वाले सोने के हिसाब से 9 कैरेट गोल्ड का रेट 36445 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

  • 585 प्योरिटी वाले सोने के हिसाब से 9 कैरेट गोल्ड का रेट 28428 रुपये प्रति 10 ग्राम है।



शनिवार को 24 कैरेट सोने की कीमत 3,350 रुपये की तेजी के साथ 1,32,953 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 3,070 रुपये प्रति 10 ग्राम थी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953