search

एक दिन की हाजिरी कटने से आउटसोर्सिंग कर्मचारी नाराज, अस्पताल में कामकाज ठप

deltin33 2025-10-18 16:37:21 views 950
  

हाजिरी कटने से आउटसोर्सिंग कर्मचारी नाराज



जागरण संवाददाता, धनबाद। शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने शनिवार को कामकाज ठप कर दिया और एजेंसी के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। आउटसोर्सिंग कर्मचारी एक दिन के हाजिरी काटे जाने पर खफा है।  

कर्मचारियों का कहना है दीपावली और छठ जैसे पर्व आ गए हैं। ऊपर से सभी कर्मचारियों की एक दिन की हाजिरी आउटसोर्सिंग एजेंसी ने काट ली है। जब एजेंसी के पदाधिकारी से इस बारे में जानकारी ली जा रही है, तो कोई कुछ नहीं बता रहा है।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

नाराज आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने शनिवार की सुबह इमरजेंसी विभाग और ओपीडी विभाग के सामने काम कर छोड़कर विरोध शुरू कर दिया। इस अस्पताल में आने वाले मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।  

मामले की जानकारी अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर दिनेश कुमार गिनदोरिया को दी गई है। फिलहाल प्रबंधन की ओर से विरोध कर रहे आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को मनाने का काम शुरू किया गया है।  
अस्पताल में 450 आउटसोर्सिंग कर्मचारी कार्यरत

अस्पताल में एजेंसी के माध्यम से 450 आउटसोर्सिंग कर्मचारी सेवा दे रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि अचानक से एक दिन की हाजिरी काट ली गई है। पहले से ही कर्मचारियों को कम मानदेय मिलता है। इस बारे में श्रम विभाग में केस भी चल रहा है।  

विरोध करने पर कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दी जाती है। ऐसे में लगातार कर्मचारियों  का यहां शोषण हो रहा है। अस्पताल के ओपीडी, रजिस्ट्रेशन काउंटर सहित अन्य जगहों के कर्मचारी विरोध जाता रहे हैं। दूसरी और अस्पताल के अधीक्षक में कहा कि इस संबंध में आउटसोर्सिंग प्रबंधन से बातचीत की जा रही है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521