search

UP Weather Today: आगरा-आजमगढ़ में चल सकती है ठंडी हवा, IMD ने जारी किया अपडेट

deltin33 2025-10-18 14:07:21 views 1026
  

UP में तजी से बदल रहा है मौसम। जागरण  



डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में तेजी से मौसम बदल रहा है। लोगों को दिन में गर्मी और शाम होते ही ठंड का एहसास हो रहा है। इस बार रबी सीजन में बारिश अच्छी होने से किसानों की धान की फसल ठीक है। किसानों को उम्मीद रही कि पैदावार बढ़ेगी, लेकिन फसल तैयार होने से कई किसानों की फसल बर्बाद हो गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

अब फिर से मौसम वैज्ञानिक ने मौसम में कुछ बदलाव के संकेत दिए हैं। रात के तापमान में बढ़ोतरी होने और दिन में भी गर्मी का असर बढ़ने के आसार जताए हैं। वहीं किसान त्योहार के बीच तैयार हो चुकी धान की फसल समेटने पर जोर दे रहे हैं।

आगरा का मौसम

सुबह ठंडी हवा चलने के बाद धूप निकलेगी, रात के तापमान में भी गिरावट आएगी।

वाराणसी में मौसम

महादेव के शहर काशी में मौसम का बदला हुआ रुप सामने आने लगा है। दिन में गर्मी और रात में ठंड का एहसास हो रहा है।

यह भी पढ़ें- दीपावली में फुल हो गई सेमी हाईस्पीड वंदे भारत, लखनऊ से गोरखपुर आने के लिए नहीं मिला टिकट

आजमगढ़ में मौसम

मौसम साफ रहने की संभावना है। छह किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलेगी।

गोरखपुर और आसपास का मौसम

गोरखपुर में शनिवार को मौसम साफ रहेगा। चमकदार धूप निकलेगी। देवरिया और बस्ती में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521