search

मोजाम्बिक में बड़ा हादसा, समुद्र में नाव पलटने से तीन भारतीयों की मौत और 5 लापता

deltin33 2025-10-18 13:56:53 views 864
  

मोजाम्बिक में नाव पलटी। फाइल फोटो



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हिंद महासागर में भारतीय नागरिकों को ले जा रही नाव अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। इस हादसे में 3 भारतीयों की जान चली गई और 5 लोग अभी तक लापता है। उनकी तलाश की जा रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

यह हादसा शुक्रवार को मोजाम्बिक में बीरा पोर्ट के पास हुआ। मोजाम्बिक में भारतीय दूतावास के अनुसार, इस नाव में एक टैंकर के क्रू मेंबर्स सवार थे। उन्हें रोज की तरह ऑपरेशन ट्रांसफर के लिए टैंकर पर ले जाया जा रहा था। तभी यह नाव अचानक पलट गई, जिससे हादसा हो गया।
भारतीय दूतावास ने दी जानकारी

इस नाव में कुल 14 भारतीय नागरिक मौजूद थे। नाव पलटने की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। भारतीय दूतावास ने इस हादसे की जानकारी देते हुए कहा-


दुर्भाग्यवश इस हादसे में कुछ भारतीयों की मौत हो गई और कुछ अभी तक लापता हैं। हम मृतकों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं। हम पीड़ित परिवारों के साथ संपर्क में बने हुए हैं और उन्हें हर संभव मदद मुहैया करवाई जाएगी।

6 को किया गया रेस्क्यू

भारतीय दूतावास के अनुसार, हादसे के बाद 5 भारतीयों को सुरक्षित बचा लिया गया है।वहीं,  एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। बचाव और राहत कार्य अभी भी जारी है।

स्थानीय अधिकारियों की मदद से 5 लापता भारतीयों के लिए तलाशी अभियान जारी है, लेकिन अभी तक उनका कुछ पता नहीं चल सका है। भारतीय दूतावास ने आश्वासन दिया है कि ऑपरेशन पर बारीकी से नजर रखी जा रही है।

यह भी पढ़ें- ट्रंप ने फिर की बेतुकी टिप्पणी, बोले- जल्द ही रूस से तेल खरीदना बंद कर देगा भारत; दावे को पहले ही कर दिया था खारिज
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521