search

ट्रंप ने फिर की बेतुकी टिप्पणी, बोले- जल्द ही रूस से तेल खरीदना बंद कर देगा भारत; दावे को पहले ही कर दिया था खारिज

Chikheang 2025-10-18 10:36:44 views 1235
  

ट्रंप बोले- जल्द ही रूस से तेल खरीदना बंद कर देगा भारत  (फोटो- रॉयटर)



रॉयटर, वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को दोहराया कि यूक्रेन युद्ध समाप्त करने के लिए मास्को पर दबाव बनाने के अभियान के तहत भारत रूस से कच्चा तेल खरीदना बंद कर देगा।
ट्रंप बोले पीएम मोदी से हुई है बात

इस सप्ताह की शुरुआत में भी ट्रंप ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनसे कहा है कि भारत रूस से तेल खरीदना बंद कर देगा। हालांकि ट्रंप के बयान के बाद भारतीय अधिकारियों ने कहा कि उन्हें ऐसी किसी बातचीत की जानकारी नहीं है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
भारतने ट्रंप का दावा किया खारिज

बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा था कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से आश्वासन दिया है कि उनका देश रूसी तेल खरीदना बंद कर देगा। वहीं ट्रंप इस दावे को भारत ने पूरी तरह से खारिज कर दिया था।
चार साल पहले शुरू हुआ था रूस यूक्रेन युद्ध

ट्रंप यूक्रेन में युद्ध को समाप्त करने में अपने प्रयाशों से निराश हैं, यह युद्ध लगभग चार साल पहले रूस के आक्रमण के साथ शुरू हुआ था। उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के प्रति असंतोष व्यक्त किया है, जिन्हें वे समाधान की राह में सबसे बड़ी बाधा बताते रहे हैं, और शुक्रवार को उनका यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की से मिलने का कार्यक्रम है।
भारत रूसी तेल का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार

चीन के बाद भारत रूसी तेल का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार है, और इसलिए ट्रंप ने अगस्त में भारत पर टैरिफ बढ़ा दिया था। पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा कि भारत तुरंत शिपमेंट नहीं रोक सकता, उन्होंने कहा कि यह थोड़ी सी बड़ी प्रक्रिया है, लेकिन यह प्रक्रिया जल्द ही पूरी हो जाएगी।
अमेरिकी ने ड्रग ले जाने वाली पनडुब्बी पर किया हमला

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हाल ही में अमेरिका ने ड्रग ले जाने वाली पनडुब्बी पर हमला किया, जो कि कैरिबियन और वेनेजुएला के तट पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ तीव्र अभियान का हिस्सा है। ट्रंप और विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने उस रिपोर्ट की पुष्टि करने से इनकार कर दिया, जिसमें कहा गया था कि हमले में दो लोग बच गए हैं, जो फिलहाल अमेरिकी हिरासत में हैं।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953