search

बांकेबिहारी मंदिर में कब मनाई जाएगी दीपावली, दो तिथियाें को लेकर भ्रम, आचार्य ने कर दिया क्लियर

LHC0088 2025-10-18 10:06:47 views 1252
  



जागरण संवाददाता, मथुरा। दीपावली मनाने को लेकर इस बार फिर से लोगों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गई है। दीपावली की तिथि लगातार तीसरे वर्ष इस बार भी दो दिन पड़ रही है। इसे में लोगों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गई है कि दीपावली किस दिन मनाएं, लेकिन ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर समेत तीर्थ नगरी के अन्य मंदिरों में दीपावली का उत्सव 20 अक्टूबर को ही मनाया जाएगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में इस बार भी दीपावली का उत्सव 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा। दीपावली पर ठाकुरजी स्वर्ण जड़ित आभूषण पहन आकर्षक पोशाक में भक्तों को दर्शन देंगे। ठाकुरजी के गर्भगृह के आगे जगमोहन में चांदी के दीपक से दीपदान होगा। इस दिन शाम को दर्शन को आने वाले श्रद्धालु भी मंदिर में दीपदान करेंगे।

ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के साथ ही ठाकुर राधावल्लभ मंदिर, ठाकुर राधारमण मंदिर, ठाकुर राधादामोदर मंदिर समेत शहर के सभी मंदिरों में दीपावली का उत्सव 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत श्रीनाथ गोस्वामी ने बताया मंदिर में धनतेरस 18 अक्टूबर, छोटी दीपावली नरक चतुर्दशी 19 अक्टूबर, दीपावली 20 अक्टूबर को, अन्नकूट उत्सव 21 अक्टूबर एवं भाई दूज का उत्सव 23 अक्टूबर को मनाया जाएगा।

राधारमण मंदिर पंचायत कमेटी के सचिव पंकज गोस्वामी के अनुसार मंदिर में दीपावली 20 अक्टूबर को अन्नकूट 22 अक्टूबर व भाई दूज 23 अक्टूबर को मनाई जाएगी। राधावल्लभ मंदिर के सेवायत मनमोहन गोस्वामी ने कहा मंदिर में दीपावली 20 अक्टूबर को मनाई जाएगी।


दीपावली का उत्सव इस बार शुभ मुहूर्त में 20 अक्टूबर को मनाया जाएगी। धनतेरस 18, नरक चतुर्दशी 19, अन्नकूट 22 एवं भाई दूज 23 अक्टूबर को ही मनाना शुभ है। लेकिन, जो भी लोग दीपावली अपने अनुसार मनाना चाहते हैं, वे मना सकते हैं।

-आचार्य मृदुल कृष्ण शास्त्री, राधाकांत मंदिर।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138